एवीएस न्यूज. उमरिया/ भोपाल 


मध्य प्रदेश के उमरिया में सशस्त्र सेना झंडा दिवस वर्ष 2024-25 (07 दिसंबर 2024 से 06 दिसंबर 2025) के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहित करने पर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय को प्रदेश के राज्यपाल द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
जिले को सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि हेतु 3 लाख 12 हजार 200 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे उमरिया जिले ने उल्लेखनीय जनसहयोग एवं प्रशासनिक प्रयासों से पार करते हुए उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। 


यह सम्मान शहडोल संभाग सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अरुण शुक्ला तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी संतोष चतुर्वेदी द्वारा कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र सौंपकर प्रदान किया गया। 


इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह भी उपस्थित रहे। समारोह में जिले द्वारा सैनिक कल्याण एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े कार्यों में किए जा रहे योगदान की सराहना की गई।