संस्था को सामाजिक और राजनीति से परे होकर, वादा करने वाला नहीं, काम चाहिए वाली टीम चाहिए

एवीएस न्यूज ..भोपाल
राजधानी के व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के त्रैवार्षिक (2026-2029) चुनाव में प्रगतिशील पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमल पंजवानी जो कि निर्विवाद होने के साथ व्यवसायिक क्षेत्र के सक्रिय ट्रांसपोर्ट व्यवसायी होने के साथ ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट (कांग्रेस), दिल्ली सक्रिय सदस्य  एवं ट्रक ट्रांसपोर्ट ऑनर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हैं का कहना है कि व्यापारियों की संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के इस चुनाव में चेंबर को अध्यक्ष और उनकी टीम नहीं बल्कि व्यापारी का सेवक चाहिए, जो हर समस्या का हल करें।  

चूंकि संस्था व्यापारिक संस्था है इस लिए सामाजिक और राजनीति से परे होकर सिर्फ वादा करने वाला नहीं काम चाहिए वाली टीम चाहिए। 
 

निर्विवाद, अनुभवी,साफ छवि और संतुलित नेतृत्व ही उनकी पहचान रही
प्रगतिशील पैनल समॢथत उपाध्यक्ष प्रत्याशी कमल पंजवानी वर्षों से व्यापार की जमीन पर काम करते हुए उन्होंने कई चुनौतियों से रूबरू होकर व्यापाकि हित चुनौतियों से रूबरू हुए है और इसके निदान के लिए हर संभव प्रयास किया, जिस आज हर व्यापारी महसूस करता है। गौरतलब है कि कमल पंजवानी अनुभवी व्यक्तित्व के धनी उपाध्यक्ष प्रत्याशी होने के साथ साफछवि और संतुलित नेतृत्व ही उनकी पहचान रही है। भोपाल के व्यापार के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता केवल शब्दों में नहीं, कार्यों में दिखाई देती है। 


 मेरा उद्देश्य स्पष्ट है नेतृत्व राजनीति के लिए नहीं, व्यापारी हितों के लिए हो: कमल पंजवानी 
कमल पंजवानी कहते है कि यह चुनाव केवल किसी पद का नहीं है यह जिम्मेदारी का चुनाव है। चेंबर की गरिमा, निष्पक्षता और व्यापारी हितों की रक्षा की ही हमारी हमारे प्रगतिशील पैनल की जिम्मेदारी है। आज आवश्यकता है ऐसे नेतृत्व की, जो राजनीति से ऊपर उठकर व्यापार की वास्तविक चुनौतियों को समझे और समाधान की दिशा में ठोस काम करें। उनका कहना है कि मेरा उद्देश्य स्पष्ट है नेतृत्व राजनीति के लिए नहीं, व्यापारी हितों के लिए हो।  

विजयी बनाए और व्यापारियों की सेवा का अवसर प्रदान करें

अत: प्रगतिशील पैनल के अध्यक्ष पद -तेजकुलपाल सिंह पाली, उपाध्यक्ष-प्रदीप कुमार अग्रवाल (वीनस), कमल पंजवानी, सुनील सिंघई, महामंत्री पद -लालित तांतेड़, मंत्री पद के लिए- अमित कुमार जैन टडैया, मनोज सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद-घनश्याम थारानी, सहकोषाध्यक्ष पद -गोपाल सोनी, अतिरिक्त अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद अजय गुप्ता (मुन्ना) उम्मीदवार हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार सुशील वाफना, ईश कुमार डग, आयुष मोदी, मनोज नागरानी, महेंद्र गोधा, अशोक छाबडिय़ा,  मोहनलाल अग्रवाल (ओमटेक्स), राजेंद्र जैन (टीआई), दर्शन गर्ग, नवीन अग्रवाल, सचिन संगतानी, दिलीप खंडेलवाल, दिनेश बत्रा, सुनील पंजाबी, सुधीर माने, रामेश्वर अग्रवाल, विजय वाधवानी, विकास जैन गोधा, अनिल कुमार चुग, देवेंद्र त्रिगुणायक, अनुराग पवैया को अपना अमूल्य मत देकर विजयी बनाए और व्यापारियों की सेवा का अवसर प्रदान करें।