तालाब में डूबने से मौत पर परिजन को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
कलेक्टर राखी सहाय ने अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
एवीएस न्यूज.उमरिया / भोपाल
जिले में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
ग्राम चंदौल निवासी सुखमंती बाई बैगा ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि उनके पति की 15 अक्टूबर 2024 को ग्राम चंदवार के तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था, जिस पर उन्होंने शासन से सहायता की मांग की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर राखी सहाय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच और वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद न्यायालय अपर कलेक्टर के माध्यम से मृतक के निकटतम वैध वारिस एवं पत्नी सुखमंती बाई के पक्ष में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने स्वयं लाभार्थी को सहायता स्वीकृति प्रमाण-पत्र सौंपा। लंबे समय से मदद की प्रतीक्षा कर रही आवेदिका ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।






