फिशर मेडिकल ने डॉ.चेरीयन के साथ की सहयोग की घोषणा
मुंबई। फिशर मेडिकल वेंचर्स लिमिटेड ने न्यूरोसर्जन, शिक्षक और नवप्रवर्तक डॉ. आयप चेरीयन के साथ एक रणनीतिक सहयोग की घोषणा की। इस सहयोग का एकमात्र उद्देश्य डी आरआईएस-आईएमआरआई मेधारण्य का विकास करना है, जो उन्नत एमआईआई तकनीक का एक क्रांतिकारी नया संस्करण है।
टाइम मेडिकल इंटरनेशनल वेंचर्स प्रा. लि., जो उन्नत चिकित्सा इमेजिंग समाधानों में एक वैश्विक नेता और फिशर मेडिकल वेंचर्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने प्रसिद्ध चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. चेरीयन के साथ एक महत्वपूर्ण सहयोग की घोषणा की है।

