भोपाल मंडी हरीश ज्ञानचंदानी बने एफएमपीसीसीआई प्रबंधन समिति के निर्विरोध सदस्य
एवीएस न्यूज ..भोपाल
भोपाल ग्रेन मर्चेंट एवं ऑयल सीड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी को फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (एफएमपीसीसीआई) की प्रबंधन समिति का सदस्य निर्विरोध चुना गया। उनके चयन से व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल और चैतन्य कश्यप की उपस्थिति में एफएमपीसीसीआई के अध्यक्ष हिमांशु खरे ने प्रबंध समिति सदस्य का दायित्व सौंपा और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
व्यापारिक जगत में खुशी की लहर
हरीश ज्ञानचंदानी लंबे समय से व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके निर्विरोध चयन को व्यापारियों के विश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जा रहा है। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ प्रदेश के व्यापार और उद्योग क्षेत्र को मिलेगा।
व्यापार और उद्योग को मिलेगी नई दिशा
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारिक नेताओं ने कहा कि फेडरेशन ऑफ एमपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश के व्यापारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नई प्रबंधन समिति से उद्योग, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक कार्यों की अपेक्षा की जा रही है।

