फेडरेशन मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का स्वर्ण जयंती समारोह 12 मई को
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी संभालेगी पदभार, कई दिग्गज मंत्री और उद्योग जगत की हस्तियां होंगी शामिल
एवीएस न्यूज.भोपाल
फेडरेशन मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्वर्ण जयंती समारोह एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन 12 मई को भव्य रूप से किया जाएगा।
इस विशेष आयोजन में प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, उद्योग जगत की हस्तियां और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं मध्य्रम उद्यम विभाग मंत्री चेतन्यकुमार काश्यप, नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री कैलाश विजयवगीय, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीय विकास विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल प्रमुख रूप से मौजूद होगें।
इसके अलावा समारोह में फेडरेशन के फेडरेशन के संरक्षण गिरीश अग्रवाल, अध्यक्ष हिमांशु खरे, पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा, संयुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पोरवाल, अखिलेश राठी सहित समस्त प्रबंध समिति सदस्या मौजूद होंगे।
कार्यक्रम में संस्था के 50 वर्षों की उपलब्धियों, व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान तथा आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। नई कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण के साथ संगठन व्यापारियों और उद्योगों के हितों को लेकर नई रणनीति और कार्ययोजना प्रस्तुत कर सकता है। समारोह में व्यापार, उद्योग और प्रदेश के आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
फेडरेशन सचिव के अनुसार समारोह में संस्था की उपलब्धियों, व्यापारिक गतिविधियों और उद्योग क्षेत्र में योगदान को भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही नए नेतृत्व द्वारा आगामी कार्ययोजना और व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों पर प्राथमिकताएं तय की जाएंगी।
- समारोह की प्रमुख बातें
12 मई को आयोजित होगा स्वर्ण जयंती समारोह
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं नई कार्यकारिणी संभालेगी जिम्मेदारी
प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री होंगे शामिल
व्यापार और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां रहेंगी मौजूद
संस्था की 50 वर्षों की उपलब्धियों पर होगा विशेष प्रस्तुतीकरण

