एवीएस न्यूज.भोपाल
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई ) क्षेत्र में डिजिटल मार्केटिंग एवं ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमएसएमई  टीम इनीटीटिव एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन फेडरेशन ऑफ एमपी चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी ) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिसका उद्देश्य प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को ओएनडीसी जैसे ओपन नेटवर्क के माध्यम से नए बाजारों तक पहुंच, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति तथा विपणन के नए अवसरों से अवगत कराना है।

 फेडरेशन के अध्यक्ष ने ओएनडीसी की आवश्यकता एवं विशेषता के बारे में बताया
कार्यक्रम पंजीयन एवं किट वितरण के साथ प्रारंभ हुआ। जिसके पश्चात उद्घाटन सत्र में एनएसआईसी  एवं एमएसएमई  विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों  फैसल हुसैन एवं तिर्के ने डिजिटल प्लेटफार्म एवं एमएसएमई की स्कीम के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने ओएनडीसी की आवश्यकता एवं विशेषता के बारे में बताया। उद्घाटन सत्र में श्री फैसल हुसैन, डिप्टी जनरल मैनेजर एनएसआईसी  द्वारा टीम  इनीटीटिव की रूपरेखा एवं लाभों पर मुख्य वक्तव्य तथा विडियो के माध्यम से योजना की जानकारी प्रस्तुत किया गया। 
उद्यमियों को दी पंजीकरण प्रक्रिया तथा ओएनडीसी नेटवर्क से जुड़ने की जानकारी 
इसके पश्चात एनएसआईसी तथा नेटवर्क पार्टिसिपेंट्स (एसएनपी ) के विशेषज्ञ  अश्विनी चौरसिया ने टीम  इनीटीटिव  के विभिन्न घटकों - जैसे डिजिटल कैटलॉगिंग, ओएनडीसी नेटवर्क पर ऑनबोर्डिंग, लॉजिस्टिक्स एवं पैकेजिंग सहायता, डिजिटल मार्केटिंग तथा एमएसएमई  के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में उद्यमियों को उद्यम पंजीकरण  टीम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया तथा ओएनडीसी नेटवर्क से जुड़ने की चरणबद्ध जानकारी भी दी। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों का सम्मान, आभार प्रदर्शन किया गया। इस कार्यशाला में भागीदारी से प्रदेश के एमएसएमई को देशव्यापी ग्राहक आधार तक पहुंच, ई-कॉमर्स संचालन में हैंडहोल्डिंग सपोर्ट तथा कम लागत पर डिजिटल मार्केटिंग के अवसर प्राप्त होंगे।