भोपाल। राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित समृद्धि हॉस्पिटल के पास, शॉप नंबर 1 में ‘जयश्री एजेंसी’ का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। यह नया संस्थान क्षेत्र के लोगों और पशुपालन से जुड़े व्यवसायियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र के रूप में देखा जा रहा है।
इस एजेंसी में पॉल्ट्री से संबंधित सभी प्रकार की दवाइयाँ (मेडिसिन) होलसेल और फुटकर दोनों रूपों में उपलब्ध रहेंगी, जिससे स्थानीय व्यापारियों और किसानों को एक ही जगह पर आवश्यक सामग्री मिल सकेगी।
‘जयश्री एजेंसी’ का औपचारिक उद्घाटन 14 मई, गुरुवार को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्थानीय लोगों को इससे बेहतर सेवाओं की उम्मीद है।
व्यापारियों का मानना है कि इस नए संस्थान के शुरू होने से पॉल्ट्री सेक्टर से जुड़े कारोबार को मजबूती मिलेगी और सप्लाई चेन और भी आसान हो जाएगी।