नई दिल्ली । भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री  जयंत चौधरी वर्ल्ड बैंक द्वारा सुगम किए गए एक उच्च स्तरीय नॉलेज एक्सचेंज मिशन के तहत फिलीपींस की यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस मिशन के दौरान फिलीपींस की प्रमुख संस्थाओं जैसे कि डिपार्टमेंट ऑफ माइग्रेंट वर्कर्स (डीड्ब्ल्यूए), टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल्स डेवलपमेंट अथॉरिटी (टीईएसडीए), फिलीपीन स्टैटिस्टिक्स अथॉरिटी (पीएसए) और ओवरसीज वर्कर्स वेलफेयर एडमिनिस्ट्रेशन (ओडब्ल्यूडब्ल्यूए) के साथ रणनीतिक बैठकें आयोजित की जा रही हैं।