उच्चाधिकारियों ने दो आरक्षक को निलंबित किया, मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों फरार

भोपाल। इंद्रपुरी इलाके में बीती रात गश्त कर कर रहे दो आरक्षकों ने बीटेक छात्र के साथ मारपीट की। डंडों से की गई मारपीट में छात्र बुरीतरह से जख्मी हो गया था। उसके साथियों ने गंभीर अवस्था में एम्स लेकर पहुंचे वहां पर डॉक्टर ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया था। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो महकमा में भी हलचल मच गई। आनन-फानन में दोनों आरक्षकों को उच्च अधिकारी ने निलंबन कर दिया। इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ। हर तरफ विरोध के स्वर सुनाई देने लगे। हत्या करने वाले दोनों आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार की तड़के सुबह दोनों पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसकी भनक लगते ही दोनों आरोपी आरक्षक अंडर ग्राउंड हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय उदित गायकी इंद्रपुरी इलाके मंंे रहता था। एक सीहोर के निजी कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। बीती रात वह अपने दोस्त के साथ इंद्रपुरी इलाके में ही बैठा हुआ था। इसी दौरान इलाके मेें गश्त कर रहे दो आरक्षक वहां पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों का कहना था कि तुम लोग यहां पर खड़े होकर शराब क्यों  पी रहे हो। इस बात पर उदित ने उनको कुछ जवाब दिया। इसी बात पर आरक्षक भड़क गए तथा उन्होंने उदित के पर पाइप से पीटना शुरू कर दिया। बुरी तरह से घायल होने के बाद छात्र के साथी उसे इलाज के लिए एम्स लेकर पहुंचे एम्स में चंद घंटे चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी। आरोपी पुलिसकर्मियों ने दस हजार रुपए की डिमांड भी की थी। जब रकम नहीं मिली तो दबाव बनाने की नीयत से केतन को पीटा गया था। डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह ने बताया कि दोनों पुलिस आरक्षकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

सीसीटीवी फुटेज जब्त, कोर्ट में करेंगे पेश

पुलिस ने शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त कर लिए हैं। इन्हें जांच में मुख्य साक्ष्य के तौर पर रखा गया है। जिससे उसे हत्या के सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने हत्या के मामले में उसके दोस्तों को गवाह बनाया है। दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी आरक्षक घटना के बाद से गायब हैं, लेकिन उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी
युवक की मौत हुई है, जिन आरक्षकों पर मारपीट का आरोप लगा है उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विवेक सिंह, डीसीपी जोन टू