जीते गए स्कॉच अवॉर्ड 2025 को सहायक संचालक नागले ने मंडी बोर्ड एमडी और अपर प्रबंध संचालक को किया भेंट
भोपाल। मध्यप्रदेश कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के प्रबंध संचालक के मार्गदर्शन में मंडी बोर्ड द्वारा जीते गए स्कॉच अवार्ड 2025 को मंडी बोर्ड के सहायक संचालक योगेश नागले ने मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम और अपर प्रबंध संचालक अनुराग सक्सेना को भेंट किया।
ज्ञात हो कि उक्त पुरस्कार प्रबंध संचालक के निर्देश पर योगेश नागले सहायक संचालक मंडी बोर्ड भोपाल ने नई दिल्ली आयोजित अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम में प्राप्त किया था। पुरस्कार प्रोफेसर एस महेंद्र देव अध्यक्ष प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद, एन के सिंह अध्यक्ष 15वे वित्त आयोग भारत सरकार , डॉ पिंकी आनंद वरिष्ठ अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली, डॉ.एम रामचंद्रन पूर्व सचिव भारत सरकार तथा समीर कोचर अध्यक्ष स्कॉच ग्रुप ने दिया है।
अत: मंडी बोर्ड के उक्त अधिकारियों ने भोपाल आगमन के पश्चात मंडी बोर्ड को प्राप्त स्कॉच अवार्ड 2025 मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक और अपर प्रबंध संचालक को दिया। उल्लेखनीय में मंडी बोर्ड ने ई-मंडी द्वारा स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड तथा एमपी फार्म गेट एप द्वारा स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड जीता है। इस मौके प्रबंध संचालक ने कहा कि मंडी प्रांगणों में किसानों की सहूलियत तथा सुविधा के लिए हर संभव प्रयास निरंतर मंडी बोर्ड प्रशासन करता रहेगा।

