एथर एनर्जी का राजस्व Q3FY26 में बढ़कर अब तक के सबसे ऊँचे स्तर 995.7 करोड़ रुपये तक पहुँचा
• 50 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि के साथ 67,851 यूनिट्स का सर्वाधिक त्रैमासिक वॉल्यूम दर्ज किया।
• भारत में बाजार अंश बढ़कर 18.8 प्रतिशत हुआ; दक्षिण भारत में अपनी लीडरशिप बनाए रखते हुए मध्य भारत एवं अन्य जगहों पर लगभग दोगुनी सालाना वृद्धि हासिल की।
एवीएस न्यूज.मुंबई
: भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माताओं में से एक, एथर एनर्जी ने अभी तक की सबसे मजबूत त्रैमासिक वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के बाजार अंश और राजस्व में तेज वृद्धि हुई है तथा ई.बी.आई.टी.डी.ए नुकसान में काफी कमी आई है। नई जगहों पर विस्तार, मजबूत पोर्टफोलियो और सॉफ्टवेयर की पेशकशों द्वारा अन्य स्रोतों से भी राजस्व मिलने से कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है। इस तिमाही में कंपनी ने 67,851 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचकर देश के बाजार में 18.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की। ई.बी.आई.टी.डी.ए मार्जिन साल-दर-साल 1600 बेसिस पॉईंट्स (बी.पी.एस) सुधरकरमाईनस 3 प्रतिशत तक पहुँच गया, जिससे कंपनी का मजबूत ऑपरेटिंग लेवरेज, अनुशासित लागत प्रबंधन और शोध एवं विकास (आरएंडडी) में लगातार निवेश प्रदर्शित होता है।
मुख्य वित्तीय नतीजे
दिसंबर, 2025 को समाप्त हुई तिमाही में एथर ने 53 प्रतिशत साल-दर-साल वृद्धि करते हुए 995.7 करोड़ रुपये की कुल आय अर्जित की। इसमें कंपनी की वॉल्यूम वृद्धि और अन्य स्रोतों, जैसे सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन, चार्जिंग, एक्सेसरीज़, स्पेयर एवं सर्विस से मिलने वाले राजस्व ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो बढ़कर कुल राजस्व में 14 प्रतिशत हिस्से तक पहुँच गया।
राजस्व में जबरदस्त वृद्धि के साथ ही मार्जिन में भी काफी बढ़ोत्तरी देखी गई। वित्तवर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में एडजस्टेड ग्रॉस मार्जिन (एजीएम) साल-दर-साल 111 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 251.3 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। वहीं, इंसेंटिव निकालने के बाद ए.जी.एम साल-दर-साल 1100 बीपीएस की वृद्धि करते हुए23 प्रतिशत हो गया। इसमें एथर की किफायती इंजीनियरिंग क्षमताओं और मजबूत प्रीमियम देने की क्षमता ने काफी योगदान दिया, जिससे बेहतर यूनिट इकॉनॉमिक्स और मजबूत मार्जिन प्रदान करने पर कंपनी का लगातार फोकस प्रदर्शित होता है।
ई.बी.आई.टी.डी.ए मार्जिन में भारी कमी (माईनस 3 प्रतिशत) दर्ज हुई, जो वॉल्यूम बढ़ने के साथ बेहतर यूनिट इकॉनॉमिक्स, अनुशासित लागत प्रबंधन, और ऑपरेटिंग लेवरेज के कारण थी। घाटा लगातार कम हुआ। ई.बी.आई.टी.डी.ए नुकसान कम होकर 29.9 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। त्रैमासिक घाटा वित्तवर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के मुकाबले 45 प्रतिशत कम हो गया, जिससे लाभदायक और सस्टेनेबल विकास की ओर स्थिर वृद्धि प्रदर्शित होती है। यह सुधार पिछले एक साल में विकसित हुए संरचनागत लीवर्स के कारण संभव हुआ, जो अब मजबूत ऑपरेटिंग लेवरेज प्रदान कर रहा है और बिज़नेस को मार्जिन में नियर-टर्म उतार-चढ़ाव का सामना करने में समर्थ बना रहा है।
बाजार में हिस्सेदारी के मुख्य पहलू
वित्तवर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एथर एनर्जी का मार्केट शेयर लगातार बढ़ता गया और पूरे देश में एथर की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 18.8 प्रतिशत हो गई। त्योहारों के मौसम ने काफी तेजी प्रदान की। इस दौरान एथर की अब तक की सबसे अधिक 30.9 हजार यूनिटें बिकीं, जो 20 प्रतिशत बाजार अंश के बराबर है। इससे ग्राहकों के बीच एथर स्कूटरों की मजबूत मांग और ब्रांड की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रदर्शित होती है।
दक्षिण भारत में एथर की स्थिति सबसे मजबूत बनी रही। यहाँ पर कंपनी ने 24.4 प्रतिशत के बाजार अंश के साथ अपनी लीडरशिप बनाकर रखी, जिसमें बाजार में कंपनी की गहरी पहुँच, ब्रांड की मजबूत रिकॉल और अच्छी तरह से स्थापित रिटेल नेटवर्क का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मध्य भारत में कंपनी ने लगातार विस्तार किया। Q3 2025 में बाजार अंश 8.8 प्रतिशत से दोगुना बढ़कर 17.4 प्रतिशत तक पहुँच गया। इसमें गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में ब्रांड की मजबूत परफॉर्मेंस से काफी मदद मिली। ओडिशा में पिछली दो तिमाहियों में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग दोगुना हो गया है। भारत में अन्य जगहों पर बाजार अंश बढ़कर 12.6 प्रतिशत तक पहुँच गया, जिससे उत्तर भारत और विकसित होते हुए बाजारों में स्थिर मांग प्रदर्शित होती है।
संचालन का विस्तार और ईकोसिस्टम का विकास
पिछली तिमाहियों में आई तेजी को जारी रखते हुए एथर ने तीसरी तिमाही में 76 नए एक्सपीरियंस सेंटर (ई.सी) खोले, जिससे देश में कंपनी का नेटवर्क 600 एक्सपीरियंस सेंटर तक पहुँच गया। दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा 261 एक्सपीरियंस सेंटर, मध्य भारत में 202 एक्सपीरियंस सेंटर तथा भारत की अन्य जगहों पर 137 एक्सपीरियंस सेंटर हो गए, जिससे इन क्षेत्रों में लगातार विकास और मार्केट शेयर के विस्तार में मदद मिली।
इस तिमाही में कंपनी अपने ईकोसिस्टम पर आधारित बिज़नेस मॉडल को लगातार मजबूत बनाती रही। एथरस्टैक प्रो का एडॉप्शन मजबूत बना रहा। 91 प्रतिशत ग्राहकों ने इसे चुना। साथ ही सुरक्षा, सुविधा और नैविगेशन पर केंद्रित सॉफ्टवेयर फीचर्स का उपयोग भी बढ़ा। चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी स्थिर रूप से विस्तार हुआ। एथर ग्रिड नेटवर्क भारत, नेपाल और श्रीलंका में बढ़कर 4,357 फास्ट चार्जिंग पॉईंट्स और नेबरहुड चार्जरों तक पहुँच गया।
एथर एनर्जी के एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर एवं सी.ई.ओ, तरुण मेहता ने कहा, ‘‘तीसरी तिमाही में हमने काफी मजबूत प्रदर्शन किया है। त्योहारों के दौरान जबरदस्त मांग, वॉल्यूम में तेज वृद्धि और बेहतर मार्केट शेयर के साथ हमने अब तक का सबसे अच्छा त्रैमासिक राजस्व और ई.बी.आई.टी.डी.ए दर्ज किया है। पिछली कुछ तिमाहियों से हम अपनी यूनिट इकॉनॉमिक्स, मार्जिन और ऑपरेटिंग लेवरेज में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारी इन कोशिशों का नतीजा हमें बेहतर ई.बी.आई.टी.डी.ए के रूप में मिला है। इससे भी अधिक उत्साहवर्धक है हमारे ईकोसिस्टम की ताकत। एथरस्टैक अटैच दरें काफी ज्यादा हैं। हमारी बढ़ती सेल ग्राहकों के साथ हमारे जुड़ाव को भी मजबूत बना रही है। इससे हमारा यह आत्मविश्वास बढ़ रहा है कि अब हमारा बिज़नेस सतत और दीर्घकालिक विकास की ओर बढ़ने के लिए तैयार है।’

