एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग के माध्यम से भोपाल के सेलर्स पहुँच रहे हैं पूरे विश्व तक
एवीएस न्यूज.भोपाल
एमेज़ॉन के ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट प्रोग्राम, एमेज़ॉन ग्लोबल सैलिंग के अंतर्गत मध्य प्रदेश में एक्सपोर्ट हाट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य भारत में बढ़ते हुए व्यवसायिक केंद्रों को एक्सपोर्ट के अवसर प्रदान करना था। एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग का लॉन्च साल 2015 में किया गया था, जिसके बाद इसके अंतर्गत 200,000 से अधिक भारतीय एक्सपोर्टर भारत से 20 बिलियन डॉलर से अधिक का निर्यात करने में सक्षम हुए हैं। इंदौर में आयोजित एक्सपोर्ट हाट में भोपाल और नजदीकी इलाकों, जैसे भोपाल के 150 से अधिक एक्सपोर्टर सम्मिलित हुए ।
इस अभियान का उद्देश्य टियर-2 शहरों के एम.एस.एम.ई, डी2सी ब्रांड्स और उद्यमियों को ई-कॉमर्स के माध्यम से पूरे विश्व के बाजारों में पहुँचने में समर्थ बनाना है। यहाँ एक्सपोर्टर्स को अपने एक्सपोर्ट व्यवसाय को शुरू करने और आगे बढ़ाने, बाजार के अवसरों का लाभ उठाने, लॉजिस्टिक्स, इंटरनेशनल पेमेंट एवं ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट के लिए जरूरी अन्य महत्वपूर्ण चीजों का विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
श्रीनिधि कल्वापुड़ी, हेड, एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग इंडिया ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जो पूरे भारत में देखने को मिल रहा है। उभरते हुए एक्सपोर्ट केंद्रों के व्यवसाय मजबूती से विश्व के बाजारों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्हें मजबूत सप्लाई क्षमताओं और विस्तार के स्पष्ट उद्देश्य से मदद मिल रही है। मध्य प्रदेश भारत के सबसे महत्वपूर्ण टेक्सटाईल और कॉटन उत्पादक राज्यों में से एक है। यहाँ पर निर्माण की क्षमता वैश्विक मांग को बढ़ावा दे रही है और ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स को पूरे विश्व के ग्राहकों तक पहुँचा रही है।
एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करते हैं कि पारंपरिक एक्सपोर्ट केंद्रों से दूरी उभरते हुए एक्सपोर्ट बिज़नेस के मार्ग में रुकावट न बने। हम एक्सपोर्ट को सरल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सही टूल्स, जानकारी और एंड-टू-एंड सपोर्ट द्वारा एक्सपोर्ट करना आसान बनाते हैं। हम भारत में एम.एस.एम.ई और डी2सी ब्रांड्स को पूरे विश्व के ग्राहकों तक पहुँचाना चाहते हैं, ताकि वो भारत में ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट के बढ़ते परिवेश में अपना योगदान दे सकें और साल 2030 तक 80 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट करने के हमारे लक्ष्य के करीब आ सकें।
एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग के अंतर्गत इस साल प्रमुख निर्माण केंद्रों, जैसे तिरुपुर, करूर, ठाणे आदि में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाईज़ेशंस (एफ.आई.ई.ओ) के सहयोग से आयोजित एक्सपोर्ट हाट एक उभरते हुए एक्सपोर्ट हब के रूप में इस क्षेत्र की क्षमता प्रदर्शित करता है।
मध्य प्रदेश में टैक्सटाईल्स, हैंडीक्राफ्ट, होम डेकोर और फूड प्रोडक्ट्स निर्माता हैं, जो पूरे विश्व में अपने बिज़नेस का विस्तार करने में गहरी रुचि रखते हैं। आज मध्य प्रदेश के 8,000 से अधिक एक्सपोर्टर पूरे विश्व के ग्राहकों तक पहुँचकर सेलिंग कर रहे हैं।
चंद्रमौली शुक्ला, एमडी, एम.पी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एवं एक्सपोर्ट कमिश्नर, मध्य प्रदेश सरकार ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश भारत से एक्सपोर्ट करने वाले महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभर रहा है, जहाँ पर एम.एस.एम.ई और विभिन्न उत्पाद श्रेणियों का एक मजबूत आधार है। आज विश्व के ग्राहक ज्यादा व्यापक बाजारों तक पहुँचना चाहते हैं। इसलिए ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट स्थानीय व्यवसायों को पूरे विश्व के ग्राहकों तक पहुँचकर अपना खुद का ब्रांड स्थापित करने का अवसर प्रदान कर रहा है।
एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग का एक्सपोर्ट हाट सेलर्स को यह मार्गदर्शन प्रदान करता है कि वो किस प्रकार एक्सपोर्ट की शुरुआत कर सकते हैं, कैसे डिजिटल टूल्स की मदद ले सकते हैं और एक्सपोर्ट के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ सकते हैं। निर्माण की ताकत और डिजिटल क्षमता के सही तालमेल से भोपाल के बिज़नेस पूरे विश्व में पहुँचकर भारत से होने वाले एक्सपोर्ट में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।’’
एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग सेलर और दितवी एक्सपोर्ट्स प्राईवेट लिमिटेड के फाउंडर एवं डायरेक्टर, सचिन सुले ने कहा, ‘‘एसजीआई बेडिंग में हम सस्टेनेबल और उच्च क्वालिटी के बेडिंग द्वारा भारत की टैक्सटाईल की समृद्ध विरासत को पूरी दुनिया में ले जाना चाहते हैं। भारत लंबे समय से अपनी शिल्पकारी, बुनकरों की विरासत, कुशल कारीगरों के साथ टैक्सटाईल के क्षेत्र में एक बड़ी ताकत है।
हमारा मानना है कि भारत की इस विरासत को पूरे विश्व में और अधिक पहचान मिलनी चाहिए। बेडिंग एमेज़ॉन पर सबसे अधिक तेजी से बिकने वाली ग्लोबल कैटेगरी के रूप में उभर रही है। इसलिए विश्व में इस श्रेणी के विस्तार की बड़ी संभावनाएं हैं।
एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग के माध्यम से हमें बाजार के ट्रेंड्स की जानकारी मिलती है, हम पर्यावरण के लिए जागरुक ग्राहकों से जुड़ते हैं और फुलफिलमेंट बाय एमेज़ॉन की मदद से लॉजिस्टिक्स आसानी से संभाल पाते हैं। अपने द्वारा बनाए गए सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स प्रतिस्पर्धी मूल्यों में पेश करके हम पूरे विश्व के ग्राहकों तक विश्वसनीय भारतीय कारीगरी पहुँचा रहे हैं।

