भेल में ‘प्रवीण मैनुअल एएम-4’ इंडक्शन मॉड्यूल का उद्घाटन
ईडी ने उपाध्याय ने दिया ‘जीरो रीवर्क’ और समयबद्ध कार्य निष्पादन पर जोर
प्रशिक्षुओं का हर संभव मदद को तैयार: उपाध्याय
एवीएस न्यूज, भोपाल।
प्रवीण मैनुअल के अंतर्गत एएम-4 (सीआईएल–कॉमन इंडक्शन लर्निंग) मॉड्यूल का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक, एचईपी भोपाल प्रदीप कुमार उपाध्याय ने किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक मानव संसाधन टीयू सिंह, एचआरडीसी प्रमुख आरिफ अहमद सिद्दीकी तथा एचआरडीसी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि बीएचईएल की सुदृढ़ ऑर्डर बुक के मद्देनज़र समयबद्ध कार्य निष्पादन, अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण कार्य तथा ‘जीरो रीवर्क’ के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आश्वस्त किया कि विभिन्न स्थानों से आने के कारण यदि उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़े, तो संगठन उनकी हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की महत्वपूर्ण भागीदारी
कार्यक्रम के दौरान उपाध्याय ने एचआरडीसी द्वारा विकसित आउटबाउंड प्रशिक्षण गतिविधि क्षेत्र का अवलोकन किया तथा इस अभिनव पहल के लिए एचआरडीसी टीम की सराहना की। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी प्रशिक्षु इस राष्ट्रीय दायित्व के सहभागी हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कार्यपालक निदेशक द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को अपने कार्य, व्यवहार एवं आचरण में आत्मसात करने का आह्वान किया।






