एवीएस न्यूज. नई दिल्ली


टी20 सीज़न से पहले लाईटिंग में वर्ल्ड लीडर, सिग्निफाई ने अपने उभरते हुए इलेक्ट्रिकल ब्रांड, ईकोलिंक और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस सहयोग के अंतर्गत, ईकोलिंक सनराइजर्स हैदराबाद टीम का ऑफिशियल पार्टनर होगा, जिससे भारत में ब्रांड की विज़िबिलिटी और पहुँच बढ़ेगी।


ईकोलिंक ग्राहकों से गहरा जुड़ाव स्थापित करते हुए एक ऐसे ब्रांड के रूप में आगे बढ़ रहा है जो भारतीय परिवारों को भरोसेमंद और प्रभावशाली सॉल्यूशंस प्रदान करने पर केंद्रित है। इस सहयोग के अंतर्गत क्रिकेट की विस्तृत पहुँच के माध्यम से यह ब्रांड को देश में लाखों फैन्स के करीब पहुँच रहा है, जिसमें ऑन-ग्राउंड विज़िबिलिटी, हेडगियर ब्रांडिंग और इंटीग्रेटेड अभियान महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।


सिग्निफाई, ग्रेटर इंडिया के सी.ई.ओ एवं एम.डी, सुमित जोशी ने कहा, ìसिग्निफाई में हम इनोवेशन लाने और ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्ट प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। हमारा उभरता हुआ इलेक्ट्रिकल ब्रांड, ईकोलिंक भारतीय परिवारों को भरोसेमंद और किफायती समाधान प्रदान करके इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। देश में अपने ब्रांड की पहुँच बढ़ाते हुए हमें टी20 सीज़न द्वारा एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिल रहा है, जो हमें बड़ी संख्या में ग्राहकों से जोड़ेगा। सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अपनी पार्टनरशिप द्वारा हम उत्साहित फैन्स तक पहुँचेंगे और भारतीय परिवारों के साथ ईकोलिंक का रिश्ता मजबूत बनाएंगे।’’


निखिल गुप्ता, हेड ऑफ स्ट्रेट्जी एंड मार्केटिंग, ग्रेटर इंडिया, सिग्निफाई ने कहा, ‘‘ईकोलिंक को ग्राहकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह साझेदारी इस गति को व्यापक स्तर पर बनाए रखने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। अपनी बढ़ती पहुँच और भरोसेमंद, हाई-परफॉर्मेंस समाधान देने पर खास ध्यान देते हुए, ईकोलिंक, सनराइजर्स हैदराबाद की भावना के अनुरूप है, जो स्थिरता और विश्वास के साथ क्षमता को बढ़ावा देते हैं। हाई-इंपैक्ट विज़िबिलिटी, इंटीग्रेटेड कैंपेन और फैन्स पर केंद्रित रहते हुए हमारा उद्देश्य ग्राहकों के साथ अपना जुड़ाव बढ़ाना और ईकोलिंक को लाखों भारतीय परिवारों के लिए एक भरोसेमंद और सुगम ब्रांड के रूप में स्थापित करना है।î


सनराइजर्स हैदराबाद के सी.ई.ओ, श्री के. शनमुगम ने कहा, ìहमें आगामी टी20 सीरीज़ के लिए ईकोलिंक के साथ सहयोग करने की खुशी है। सनराइजर्स हैदराबाद में, हम इनोवेशन की संस्कृति और अपने उत्साहित फैन्स के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित करने में विश्वास रखते हैं। हमें यकीन है कि यह पार्टनरशिप फैन्स को बेहतर अनुभव प्रदान करेगी तथा ट्रॉफी जीतने के हमारे मुकाबले में उनका उत्साह बनाकर रखेगी।î


सनराइज हैदराबाद इस सीज़न में जबरदस्त टीम के साथ प्रवेश कर रहे हैं।  उनके अंतरिम कप्तान ईशान किशन और मुख्य कोच डेनियल विटोरी हैं। टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और लियाम लिविंगस्टोन जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी हैं, जो अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे सीज़न फैन्स का उत्साह बनाए रखेंगे।