अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की बहनों ने राहगीरों को गन्ने के रस का वितरण कर निभाई दान परंपरा
एवीएस न्यूज.भोपाल
अक्षय तृतीया के दिन अयोध्या में राजा श्रेयांश एवं राजा सोम द्वारा उन्हें गन्ने के रस का प्रथम आहार दिया गया। इसी अवसर से दान की पवित्र परंपरा का शुभारंभ हुआ।

उसी दान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, वर्धमान शाखा कोहेफिजा, मैना सुंदरी संभाग की बहनों द्वारा अक्षय तृतीया पर सुल्तानिया हॉस्पिटल के सामने राहगीरों को गन्ने के रस का वितरण किया गया।

इस सेवा कार्य के माध्यम से न केवल दान परंपरा का निर्वहन किया गया, बल्कि लोगों को गर्मी से राहत भी प्रदान की गई।
परिषद की श्रीमती संजना जैन, सारिका जैन, सविता जैन, ममता जैन एवीएन रिद्धि जैन सहित अन्य बहनों ने समाज सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।






