भेल के सीआईएम डिवीजन में ‘ऑटो टेपिंग मशीन’ का उद्घाटन
इस सुविधा से उत्पादन में सटीकता, गुणवत्ता तथा ग्राहक संतुष्टि में वृद्धि होगी
एवीएस न्यूज, भोपाल।
बीएचईएल, भोपाल में गुरुवार को कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कॉइल एवं इंसुलेशन विनिर्माण (सीआईएम) डिवीजन में ‘ऑटो टेपिंग मशीन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक, आशीष औरंगाबादकर, महाप्रबंधक, संतोष डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स) एवं प्रीति गुप्ता, अपर महाप्रबंधक (सीआईएम) उपस्थित थे।
बीएचईएल, भोपाल ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। इस उन्नत सुविधा से उत्पादन प्रक्रियाओं में सटीकता, गुणवत्ता तथा ग्राहक संतुष्टि में वृद्धि होगी।

