एवीएस न्यूज.भोपाल 


 यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने मध्यप्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री से ईद उल जुहा (बकरीद) के अवकाश में संशोधन करने की मांग की है।

यूनियन का कहना है कि बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में पूर्व घोषित 27 मई 2026 के अवकाश को बदलकर 28 मई 2026 घोषित किया जाए, क्योंकि इस वर्ष बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा।

फोरम के कोऑर्डिनेटर वी. के. शर्मा ने बताया कि दिल्ली एवं गुजरात सरकारें पहले ही अपने यहां अवकाश की तिथि में संशोधन कर 28 मई 2026 को अवकाश घोषित कर चुकी हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश में भी वास्तविक त्योहार की तिथि पर अवकाश घोषित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के कर्मचारी और अधिकारी धार्मिक पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मना सकें, इसके लिए अवकाश की तिथि में बदलाव किया जाना जरूरी है। यूनियन ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों एवं आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 28 मई 2026 को ईद उल जुहा (बकरीद) का अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है।