एवीएस न्यूज.भोपाल
 इलेक्ट्रिकल्स और वायर एवं केबल निर्माता कंपनी आरआर काबेल ने भोपाल में अपने काबेल स्टार छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2025 के विजेताओं की घोषणा की। यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम खासतौर पर उन इलेक्ट्रिशियनों के बच्चों के लिए बनाया गया है जिन्होंने इस वर्ष अपनी 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की है।
आरआर काबेल के शिक्षित और सशक्त भारत के विज़न के अनुरूप, कंपनी इन होनहार छात्रों की उच्च माध्यमिक शिक्षा को प्रोत्साहित और सहयोग करने के लिए हर साल 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि देती है। अब तक पूरे देश में लगभग 4000 छात्रों को प्रत्येक को  10,000 रुपए की छात्रवृत्ति मिल चुकी है। यह छात्र न केवल आर्थिक सहयोग प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम भी उठा रहे हैं।

इस अवसर पर, सीजन 2 के टॉप छात्रों को भी सम्मानित किया गया और आगे की पढ़ाई में सहयोग के लिए उन्हें लैपटॉप प्रदान किए गए।

इस बार चौथे सीज़न में अभूतपूर्व संख्या में आवेदन आए। देशभर के लगभग 1,000 विजेताओं में से भोपाल ने सबसे अधिक 58 विजेताओं के साथ खास पहचान बनाई, जिन्हें भोपाल के एमपी सिंधु भवन ट्रस्ट 7, शिवाजी नगर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। यह छात्रवृत्ति 2022 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य ‘काबेल दोस्त’ कहे जाने वाले इलेक्ट्रिशियनों के बच्चों को उच्च शिक्षा के सपनों को पूरा करने में मदद करना है।