एवीएस न्यूज.नई दिल्ली 


 होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने भारत में बैटरी इलेक्ट्रिक वैहिकल (बीईवी) एसयूवी का टेस्ट रन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भारत में इस एसयूवी के पब्लिक रोड वैरिफिकेशन टेस्टिंग की आधिकारिक शुरुआत हो गई। यह भारतीय ग्राहकों के लिए ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने की ओर होंडा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सफर का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मॉडल का प्रोटोटाईप जापान मोबिलिटी शो 2025 में पेश किया गया था।

 कंपनी के  सीईओ तकाशी नाकाजीमा ने कहाकि पूरे भारत में पब्लिक रोड वैरिफिकेशन टेस्टिंग हमारे इलेक्ट्रिफिकेशन के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत में ड्राईविंग और मौसम की परिस्थितियां अलग हैं। इसलिए हमारे इलेक्ट्रिक वाहनों को वास्तविक परिस्थितियों में टेस्ट करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

यह प्रोग्राम ग्राहकों की जरूरतों पर केंद्रित रहते हुए होंडा की ग्लोबल इंजीनियरिंग की क्षमता को प्रदर्शित करता है क्योंकि हम एक विश्वसनीय, आरामदायक और चलाने में आसान इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। यह मॉडल वित्तवर्ष 2026-27 में बाजार में आ जाएगा। पहले इसे भारत और जापान जैसे मुख्य बाजारों में उतारा जाएगा। इस एसयूवी का उत्पादन भारत में होगा, जहां से इसे विश्व के अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा।