दो साल में बजाज फिनसर्व फ्लेक्सी कैप फंड की एयूएम 5,400 करोड़ रुपए पार
भोपाल । बजाज फिनसर्व एएमसी ने अपने प्रमुख इक्विटी फंड, बजाज फिनसर्व फ्लेक्सी कैप फंड की दूसरी वर्षगांठ मनाई। इस फंड की निवेश रणनीति पर आधारित है। इस फंड ने केवल दो वर्षों में अपनी प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति को 5,410.04 करोड़ रुपए 31 अगस्त 2025 तक) तक पहुंचाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
अपनी शुरुआत से ही फंड ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया है, जिसमें रेगुलर प्लान के तहत 19.19 फीसदी और डायरेक्ट प्लान के तहत 20.91 फीसदी की सीएजीआर दर से वृद्धि हासिल की है । इस फंड ने एक खास तरह की निवेश रणनीति मेगाट्रेंड्स को अपनाया है। इस रणनीति का मकसद उन बड़े और लंबे समय तक चलने वाले बदलावों का फायदा उठाना है जो दुनिया में हो रहे हैं।

