एचएफसीएल ने ग्लोबल मल्टीनेशनल कंपनी से 10,159 करोड़ रुपये का ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) ऑर्डर हासिल किया
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
वाईफाई, ऑप्टिकल फाइबर और 5जी जैसी अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञ अग्रणी भारतीय दूरसंचार कंपनी एचएफसीएल लिमिटेड ने उच्च गुणवत्ता के हाई फाइबर काउंट ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) की आपूर्ति करने के लिए एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ दीर्घकालीन अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति का समझौता किया है।
ओएफसी उत्पादों के मौजूदा बिक्री मूल्य के आधार पर इस अनुबंध का कुल संभावित मूल्य करीब 10,159 करोड़ रुपये है। इस पांच वर्षीय समझौते का क्रियान्वयन इस कंपनी की विदेश में पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी द्वारा किया जाएगा जिसमें खरीद का ऑर्डर परियोजना और विशेष विवरण के अनुसार समय समय पर जारी किया जाएगा।
यह उपलब्धि एचएफसीएल के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर दीर्घकालिक, बहुवर्षीय ओएफसी आपूर्ति व्यवस्था हासिल करने का प्रतीक है, जो उन्नत फाइबर कनेक्टिविटी समाधानों में इसकी बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करता है।
इस समझौते के तहत एचएफसीएल कैलेंडर वर्ष 2026 से 2028 तक सालाना एक न्यूनतम मात्रा में मल्टी मिलियन फाइबर किलोमीटर ओएफसी की आपूर्ति करेगी जिसे 2030 तक दो अतिरिक्त वर्षों के लिए स्वतः ही बढ़ा दिया जाएगा। इस समझौते से सहायक कंपनी को ग्राहक के अधिकृत सहयोगियों और नियुक्तियों को ओएफसी की आपूर्ति करने की भी सुविधा मिलती है।
एचएफसीएल एक अग्रणी टेक्नोलॉजी कंपनी है जो दूरसंचार ऑपरेटरों, एंटरप्राइसेस और सरकारों के लिए अगली पीढ़ी के डिजिटल नेटवर्कों के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। मजबूत आरएंडडी क्षमताओं, वैश्विक सिस्टम इंटीग्रेशन और देशभर में अत्याधुनिक ऑप्टिल फाइबर एवं केबल विनिर्माण इकाइयों के बल पर एचएफसीएल निरंतर अनूठे एवं टिकाऊ कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस उपलब्ध करा रही है। नवीनतम समझौता वैश्विक ओएफसी बाजार में एचएफसीएल की प्रतिस्पर्धी स्थिति और सुदृढ़ करता है और दुनियाभर में उच्च क्षमता के फाइबर ढांचे के लिए बढ़ती मांग के बीच इसके दीर्घकालीन वृद्धि परिदृश्य में सहयोग करता है।

