यूडब्ल्यूए इंडिया ने सालाना स्कॉलरशिप देने का एक अहम ऐलान किया
एवीएस न्यूज. भोपाल।
यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (यूडब्ल्यूए) ने यूडब्ल्यूए इंडिया के ज़रिए एक अहम स्कॉलरशिप प्रोग्राम का ऐलान किया है। यह भारतीय बाज़ार में अपने आप में सबसे बड़ी और अहम पहलों में से एक है। इस पहल से यूडब्ल्यूए की उस लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को और मज़बूती मिलती है, जिसके तहत वह अलग-अलग एकेडमिक, सामाजिक-आर्थिक और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि वाले होनहार स्टूडेंट्स के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त एजुकेशन को ज़्यादा आसानी से उपलब्ध बनाना चाहता है।
प्रोफेसर अमित चकमा, वाइस-चांसलर, यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि “स्कॉलरशिप देने की यह अहम प्रतिबद्धता भारत के प्रति यूडब्ल्यूए की गहरी और अटूट निष्ठा को दिखाती है। हम विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त यूडब्ल्यूए शिक्षा तक पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आर्थिक तंगी किसी की भी महत्वाकांक्षाओं की राह में रोड़ा न बने। हमारा लक्ष्य पूरे भारत के प्रतिभाशाली छात्रों को सशक्त बनाना है, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकें और वैश्विक स्तर पर करियर बनाने के लिए खुद को तैयार कर सकें।”
यूडब्ल्यूए इंडिया के लिए आवेदन अब खुले हैं। मुंबई और चेन्नई में अपने कैंपस के साथ, यूडब्ल्यूए इंडिया स्टेम, बिज़नेस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम की एक विस्तृत सीरीज़ पेश करेगा। ये प्रोग्राम ग्लोबल इंडस्ट्री की मांगों और भारत की बदलती कार्यबल की ज़रूरतों के अनुरूप होंगे।
स्टूडेंट यूडब्ल्यूए की आधिकारिक वेबसाइट: https://www.uwa.edu.au/india पर जाकर प्रोग्राम के बारे में जानकारी ले सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य रूप से ट्यूशन फ़ीस में छूट के रूप में दी जाने वाली यह मल्टी-स्ट्रीम स्कॉलरशिप योजना अकादमिक योग्यता, आर्थिक ज़रूरत, नेतृत्व क्षमता और क्षेत्रीय समावेश को महत्व देती है। साथ ही, यह भारतीय नियामक ज़रूरतों और यूडब्ल्यूए के वैश्विक मानकों के अनुरूप भी है। इस प्रोग्राम में मेरिट स्कॉलरशिप, ग्लोबल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप्स, समानता और सीएसआर-समर्थित फ़ंडिंग, राज्य सरकारों द्वारा को-फंडेंड अवसर (शुरुआत में महाराष्ट्र और तमिलनाडु में), और पूर्व स्टूडेंट्स द्वारा समर्थित स्कॉलरशिप शामिल हैं।
बड़े पैमाने पर छात्रों को लाभ पहुंचाने और अकादमिक गुणवत्ता के बीच संतुलन बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया यह प्रोग्राम, योग्य छात्रों को कई तरह की सहायता को आपस में जोड़ने की सुविधा देता है। इससे स्टूडेंट्स के सामने आने वाली आर्थिक बाधाएं काफ़ी हद तक कम हो जाती हैं, जबकि उनकी अकादमिक उपलब्धियों का स्तर ऊंचा बना रहता है। सभी स्कॉलरशिप यूडब्ल्यूए की स्थापित नीतियों के तहत संचालित होंगी, और हर एडमिशन चक्र से पहले इनके लिए पात्रता के पारदर्शी मापदंड प्रकाशित किए जाएंगे।
यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम यूडब्ल्यूए इंडिया में एडमिशन की प्रक्रिया के साथ ही शुरू किया जाएगा, और पहले बैच के स्टूडेंट्स को दिए जाने वाले एडमिशन ऑफर में ही स्कॉलरशिप को भी शामिल कर लिया जाएगा। इस पूरी योजना की औपचारिक समीक्षा इसके पहले वर्ष के पूरा होने के बाद की जाएगी, ताकि इसकी मांग, परिणामों और विस्तार की संभावनाओं का आकलन किया जा सके।
स्कॉलरशिप को अपनी भारत-रणनीति के केंद्र में रखकर, यूडब्ल्यूए शिक्षा तक पहुंच, उसकी अफोर्डेबिलिटी और एकेडमिक एक्सीलेंस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत कर रहा है। इसके साथ ही, वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में लॉन्गटर्म साझेदारी को भी और अधिक मजबूत बना रहा है।

