हैबिल्ड ने बनाया योग व्यूअरशिप का 8वां वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्कूल निर्माण की शुरुआत
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
भारत के पहले हैबिट बिल्डिंग प्लेटफॉर्म हैबिल्ड ने एक दिन में सबसे अधिक योग व्यूअरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड आधिकारिक रूप से अपने नाम किया है। इस रिकॉर्ड को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन द्वारा प्रमाणित किया गया है। यह रिकॉर्ड पूरे दिन आयोजित छह लाइव ऑनलाइन योग सत्रों के माध्यम से बना, जिसमें सभी सत्रों की कुल सहभागिता को जोड़ा गया। इस पहल में दुनिया भर से लोगों ने भाग लिया। 9.3 लाख प्रतिभागी इस योग अभियान से जुड़े। इस उपलब्धि को खास बनाते हुए, हैबिल्ड ने एक स्कूल के निर्माण की भी घोषणा की। इस पहल के तहत, प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले हर नए प्रतिभागी की सहभागिता को स्कूल निर्माण में एक ईंट के योगदान के रूप में जोड़ा जाएगा।
यह वर्ल्ड रिकॉर्ड हैबिल्ड की ‘हर घर योग’ पहल का हिस्सा था। इस वर्ष की थीम नई शुरुआत के वादों पर आधारित थी। हर नया साल बेहतर स्वास्थ्य, अधिक सक्रियता और शांत मन जैसे संकल्पों के साथ शुरू होता है, लेकिन जनवरी के मध्य तक अधिकतर संकल्प टूटने लगते हैं। दरअसल, जनवरी के दूसरे शुक्रवार को अक्सर ‘क्विटर्स डे’ कहा जाता है, जब लोगों का उत्साह कम होने लगता है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड उसी सोच का जवाब था।
इस पहल में लोगों पर ज्यादा करने का दबाव नहीं डाला गया, बल्कि उन्हें धीरे और सहज तरीके से शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया गया। परफेक्शन के पीछे भागने के बजाय, नियमित रूप से उपस्थित रहने को महत्व दिया गया। और संकल्प छोड़ने को असफलता मानने के बजाय, यह संदेश दिया गया कि दोबारा शुरुआत करना हमेशा संभव है। यह दिन नवीनीकरण, आत्मविश्वास और सचेत प्रयास का प्रतीक बना - एक ऐसा दिन, जब लोग सामूहिक रूप से शुरुआत कर सकें या फिर से शुरुआत कर सकें। 45 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं की भागीदारी इस पहल में विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। यही समुदाय है जो हैबिल्ड की दैनिक योग साधना को आकार देता है। इस बड़े स्तर की सहभागिता ने यह दिखाया कि साझा दिनचर्या और हल्की जवाबदेही से अच्छी आदतें कैसे विकसित होती हैं।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए हैबिल्ड के को-फाउंडर और योग शिक्षक सौरभ बोथरा ने कह कि यह दिन रिकॉर्ड बनाने से ज्यादा लोगों के खुद से दोबारा जुड़ने का था। जब सहभागिता सहज और स्वागतपूर्ण होती है, तो निरंतरता अपने आप आती है। ‘हर घर योग’ इसी सोच के साथ शुरू किया गया था और इसका प्रभाव साफ दिखाई दिया। हमारी कम्युनिटी हमेशा सेवा में विश्वास करती है। इसी भावना के तहत हमने अपने पैतृक गांव में एक स्कूल के निर्माण की भी घोषणा की है। हमारी कम्युनिटी से जुड़ने वाले हर व्यक्ति की ओर से हम इस स्कूल के निर्माण के लिए एक ईंट दान करेंगे। हैबिल्ड के लिए यह दिन रोज़मर्रा की योग साधना और समाज के प्रति योगदान की उसकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने वाला कदम है। आगे भी मंच का फोकस लोगों को एक-एक सत्र के ज़रिये योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने में सहयोग देने पर रहेगा।

