एयरटेल ने ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी संस्कृति को और मजबूत किया
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
एयरटेल ने 'कस्टमर डे 2026' मनाया। यह संगठन के भीतर चलाया गया एक व्यापक अभियान है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों की समस्याओं को समझना और उनके अनुभव को लगातार बेहतर बनाना है। इस पहल के तहत एयरटेल के लगभग बीस हजार कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर सीधे फील्ड में काम किया।
इनमें नेतृत्व करने वाली टीम के सदस्यों से लेकर विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शामिल थे। इन कर्मचारियों ने फ्रंटलाइन टीमों के साथ मिलकर काम किया, फील्ड इंजीनियरों के साथ जाकर उनके काम को करीब से देखा, घरों और दुकानों का दौरा किया और रिटेल व सर्विस सेंटरों पर ग्राहकों से बातचीत की। एयरटेल में कस्टमर डे संगठन के लिए एक ऐसा महत्वपूर्ण अवसर भी है जब वह ठहरकर आत्ममंथन करता है और खुद से एक सीधा लेकिन अहम सवाल पूछता है कि हम अपने ग्राहकों के लिए और क्या बेहतर कर सकते हैं।
एयरटेल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शाश्वत शर्मा ने कहाकि कस्टमर डे हमें हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है कि हम ग्राहकों की बात पूरे ध्यान से सुनें, खुद को लगातार बेहतर बनाने के लिए चुनौती दें और तत्परता के साथ कार्रवाई करें। ग्राहकों की समस्याओं को हल करने की यह परंपरा और संस्कृति ही एयरटेल के 'कस्टमर फर्स्ट' के विचार से जुड़े कई नवाचारों का केंद्र रही है।
शाश्वत शर्मा ने कहाकि यह अभियान पूरी एयरटेल टीम को एक साझा और स्थायी उद्देश्य के लिए एकजुट करता है। कंपनी का लक्ष्य एक ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित करना है जहां 'कस्टमर ऑब्सेशन' सिर्फ एक नारा न रहे। यह एक ऐसी संस्कृति है जो निरंतर सुधार को बढ़ावा देती है ।

