भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की नवागत कलेक्टर से भेंट
शहर के विकास, व्यापार वृद्धि, यातायात व्यवस्था, व्यापारियों की समस्या और यातायात सुधार के समाधान पर दिए सुझाव
एवीएस न्यूज.भोपाल
राजधानी के व्यापारियों की शीर्ष की संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविन्द गोयल के नेतृत्व में चेंबर का प्रतिनिधिमंडल नवागत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से मिला।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की कलेक्टर के साथ बैठक हुई। बैठक में चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विकास, व्यापार वृद्धि, यातायात व्यवस्था, व्यापारियों की समस्याओं एवं यातायात सुधार पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
चेंबर के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन समस्याओं को उठाते हुए कृषि मंडी परिसर में शिफ्ट करने का सुझाव दिया गया। इसके साथ ही पुराने शहर में ई-रिक्शा संचालन के प्रभावी नियमन एवं ट्रैफिक सुधार पर जोर दिया गया।
हमीदिया रोड स्थित मेडिकल स्ट्रीट और दवा बाजार जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में उचित सार्वजनिक शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। कमर्शियल लाइसेंस शुल्क को समाप्त करने की मांग रखते हुए बताया गया कि यह केवल भोपाल में लागू है।
इस मौके पर चेंबर प्रतिनिधिमंडल में चेंबर के उपाध्यक्ष अरविंद जैन, महामंत्री ललित तांतेड़ , मंत्री संजीव जैन , कोषाध्यक्ष प्रदीप सेवानी एवं डायरेक्टर्स वात्सायन जैन (सोनू भाभा), अनिल मिश्रा, आयुष मोदी, मनोज साहू, दर्शन गर्ग, सुलभ मित्तल, सुनील पंजाबी, आदित्य सिंघई,दिनेश बतरा, अनुराग जैन पवैया, नवीन अग्रवाल (मेडिकल), राजेश गुप्ता (मधुरम), सचिन संगतानी एवं जवाहर कोटवानी मौजूद रहें।

