● कुल इश्यू साइज - ₹10 प्रत्येक के 41,32,000 इक्विटी शेयर तक
● फ्रेश इश्यू - ₹10 प्रत्येक के 33,08,000 इक्विटी शेयर तक
● ऑफर फॉर सेल - ₹10 प्रत्येक के 8,24,000 इक्विटी शेयर तक
● आईपीओ साइज - ₹22.31 करोड़ (ऊपरी प्राइस बैंड पर)
● प्राइस बैंड - ₹51 से ₹54 प्रति शेयर
● लॉट साइज – 2,000 इक्विटी शेयर

 

मुंबई।  गैलेक्सी मेडिकेयर लिमिटेड (कंपनी, गैलेक्सी), जो मेडिकल डिवाइसेज़, प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) बैंडेज़ और सर्जिकल ड्रेसिंग्स की निर्माता, व्यापारी और निर्यातक है, अपनी IPO (इनिशिअल पब्लिक ऑफरिंग) 10 सितंबर 2025 को खोलने जा रही है। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी ₹22.31 करोड़ (ऊपरी प्राइस बैंड पर) जुटाने का लक्ष्य रखती है। शेयरों को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किया जाएगा ।इस इश्यू का आकार 41,32,000 इक्विटी शेयरों का है, जिनका फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है, और प्राइस बैंड ₹51 से ₹54 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
 

इक्विटी शेयर आवंटन
• क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) – अधिकतम 80,000 इक्विटी शेयर
• नॉन इन्स्टिट्यूशनल इनवेस्टर्स  (NII) – न्यूनतम 15,36,000 इक्विटी शेयर
• इंडिविजुअल इनवेस्टर्स – न्यूनतम 23,08,000 इक्विटी शेयर
• मार्केट मेकर – अधिकतम 2,08,000 इक्विटी शेयर


आईपीओ से प्राप्त शुद्ध राशि का उपयोग भुवनेश्वर, ओडिशा स्थित हमारी मौजूदा विनिर्माण इकाई के लिए मशीनरी की खरीद हेतु पूंजीगत व्यय की आवश्यकताओं की पूर्ति, कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। यह इश्यू बुधवार, 10 सितंबर 2025 को खुलेगा और शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को बंद होगा। इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर एफिनिटी ग्लोबल कैपिटल मार्केट प्राइवेट लिमिटेड है, और रजिस्ट्रार कैमियो कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड है। 


गैलेक्सी मेडिकेयर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर  दिलीप कुमार दास ने कहा, “हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइसेज़ उद्योग में हमारे तीन दशकों से अधिक के सफर को गुणवत्ता, नवाचार और ग्राहकों के विश्वास की प्रतिबद्धता ने आगे बढ़ाया है। गैलेक्सी मेडिकेयर लिमिटेड ने अपने प्रमुख ब्रांडों, कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग, संस्थागत बिक्री, निर्यात और व्यापार सहित कई व्यवसायिक क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत किया है। मेडिकल डिवाइसेज़, प्लास्टर ऑफ पेरिस बैंडेज़ और सर्जिकल ड्रेसिंग्स के 27 पंजीकृत ट्रेडमार्क के तहत विपणन किए जाने वाले विविध पोर्टफोलियो के साथ, हमने भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक मजबूत प्रतिष्ठा स्थापित की है।”