एवीएस न्यूज .बेंगलुरु
 इस नए साल पर अमेजन के ‘गेट फिट डेज’के साथ अपनी फिटनेस संकल्पों की ओर एक कदम और बढ़ाएं। यहां व्हूप के लेटेस्ट लांच के साथ-साथ स्पोर्ट्स और फिटनेस से जुड़ी जरूरी चीजों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। चाहे आप घर पर वर्कआउट शुरू करना चाहते हों या अपने फिटनेस गियर को अपग्रेड करना चाहते हों, योनेक्स, लाईफ लॉन्ग समेत कई भरोसेमंद ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स यहां देखे जा सकते हैं।

इस इवेंट के दौरान ग्राहकों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा। अमेजन इंडिया के डायरेक्टर, किचन, होम इम्प्रूवमेंट और स्पोर्ट्स कार्तिक सुब्बारायप्पा ने कहाकि हमारे ग्राहक तेजी से फिटनेस को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे यह अमेजन.इन पर सबसे तेजी से बढऩे वाली कैटेगरी में से एक बन गई है। यह रुचि स्पोर्ट्स और फिटनेस इक्विपमेंट से लेकर वियरेबल्स तक फैली हुई है।