बीएमपीए ‘प्रिंट कनेक्ट’ में मेहूल देसाई ने कहा- आगे बढऩा है तो एक दूसरे के साथ मिलकर काम करो
एवीएस न्यूज..भोपाल
सपनों का पिछा करते हो, मेहनत करते हो तो सब कुछ हासिल कर सकते हो। बस एक दूसरे के विरूद्ध नहीं एक दूसरे के साथ हाथ मिलाकर कार्य करे तो आपकी प्रगति निश्चित है। यह महती सूत्र भोपाल मास्टर प्रिंटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रिंट कनेक्ट 2026 में मुंबई से आए एआईएफएम के महासचिव मेहूल देसाई ने कही।
बीएमपीए द्वारा आयोजित इस प्रिंटिंग वर्कशॉप मे मेहूल ने कहा की प्रिंटिंग में नई टेक्नालॉजी बढ़ रही। हमें एआई का बेहतर उपयोग कर अपना स्किल बढ़ाना होगा। कार्यक्रम का दूसरा तकनीकी सत्र, प्रिंट एंड पेकेजिंग पर था जिसे अवॉर्ड पेकेजिंग मुंबई के नितीन शाह द्वारा प्रेजेंट किया गया।
उन्होंने एक उपयोगी प्रेजेंटेशन के माध्यम प्री-प्रेस और पोस्ट प्रेस पर कई तकनिकी जानकारियां प्रदाय की। इस इंटरेक्टिव सेशन में नितीन ने बताया की ग्लोबल लेवल पर कार्य बढ़ रहा है और आप करना चाहते है तो क्वालिटी के साथ व्यवस्थित होना पड़ेगा। उन्होंने इन्टरनेशनल स्टेंडर्ड क्वालिटी प्रिंटिंग के लिए जीएमआई, एफएसी, जी-7 तथा इनवायरमेंट प्रोटेक्शन के लिए ईपीआर जैसे महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन की जानकारी उपस्थित सदस्यों से साझा की।
कार्यक्रम में उमेश नेमा, वाईस प्रेसिडेंट, एआईएफएम (वेस्ट) तथा इंदौर मास्टर प्रिंटर्स के प्रितेश जैन ने भी अपने अनुभव सहित विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन बीएमपीए के प्रेसिडेंट मनोज अग्निहोत्री द्वारा तथा अतिथियों का परिचय सचिव विकास जैन गोधा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भोपाल चेम्बर ऑफ कामर्स में कार्यकारी सदस्य चुने जाने पर बीएमपीए के सदस्य विकास जैन तथा रामेश्वर अग्रवाल का अभिनंदन किया गया। प्रिंट कनेक्ट में बड़ी संख्या में बीएमपीए के सदस्य, पदाधिकारी तथा भोपाल के युवा प्रिंटिंग इंटरप्रेनर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील अवसरकर तथा राजीव दिवाकर द्वारा किया गया।

