जीसीएलआई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का संयुक्त उद्यम भागीदार बना
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने राष्ट्रीय ब्रांड अभियान हियर नाउ के अगले चरण की शुरुआत की है जिसमें जीवन के दो महत्वपूर्ण चरणों बच्चों के भविष्य की आकांक्षाओं और सेवानिवृत्ति सुरक्षा में जीवन बीमा समाधान उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
जीसीएलआई 2025 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का संयुक्त उद्यम भागीदार बना, जिसके बाद कंपनी अपनी नई पहचान को आधार पर यह अभियान चलाते हुए लोगों और परिवारों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की दिशा में प्रयास कर रही है। इस अभियान की सहायता से लोग आज ही सूचित वित्तीय निर्णय लेकर एक मजबूत और अधिक सुरक्षित भविष्य बना सकेंगे।
जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ आलोक रुंगटा ने कहा कि जनवरी-फरवरी-मार्च का महीना भारत में वित्तीय निर्णय लेने के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, खासकर जीवन बीमा के मामले में, क्योंकि ग्राहक आने वाले साल के लिए अपनी प्राथमिकताओं को लेकर दुबारा सोच-विचार करते हैं। इस समय, बच्चों के भविष्य की योजना और सेवानिवृत्ति सुरक्षा जैसी श्रेणियां और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं।
जेनरली की वैश्विक विशेषज्ञता और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विश्वसनीय विरासत के आधार पर हम भारतीयों को सूचित, समयानुकूल और आत्मविश्वास से भरे वित्तीय विकल्प चुनने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उनकी दीर्घकालिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सहायक होगा

