समय सीमा की बैठक में कलेक्टर राखी सहाय ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की
बैठक से अनुपस्थित रहने पर उप प्रबंधक जल जीवन मिशन को शो काज नोटिस जारी के दिए निर्देश
एवीएस न्यूज.उमरिया / भोपाल
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समयसीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निवास, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनों, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार संबंधी पत्रों तथा फैक्ट न्यूज मामलों की विभागवार समीक्षा की। उन्होने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इसी सप्ताह अधिकारी 100 दिन से अधिक की शिकायतों का निराकृत कर शून्य की स्थिति में लाएं साथ ही माह के प्रारंभ से ही सभी अधिकारी ए ग्रेड में आने का प्रयास करें ।
उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि स्कूलों मे बच्चों को प्रवेश से संबंधित आ रही शिकायतों का निराकरण जिला शिक्षा कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाकर किया जाए ताकि बच्चे उन्हें अध्यापन के कार्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े।
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कहा कि ग्राम में स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक शाला के समीप कॉलरी आ चुकी है जिससे ब्लास्टिंग के दौरान भवन में कम्पन होता है जिससे भवन क्षतिग्रस्त होने से बच्चों के जान को खतरा के दृष्टिगत बच्चों को अध्ययन हेतु घुलघुली से लगभग 1-2 कि.मी. दूर कक्षा 6 वीं से 8 तक के बच्चों को शासकीय प्राथमिक शाला नरवार-29 में तथा कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को घुलघुली से लगभग 6-7 कि.मी. दूर शा0 उ मा वि विद्यालय जरहा में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।
उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि बच्चों के आवागमन के लिए एसईसीएल के माध्यम से शीघ्र बसों की व्यवस्था कराई जाए, ताकि उन्हें अध्यापन के कार्य में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नही करना पडे।
उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से कहा कि फिश पार्लर का कार्य 15 अगस्त तक पूरा करा लिया जाए। उन्होने किसानों को समय पर खाद बीज समय पर उपलब्ध करानें के निर्देश कृषि विभाग को दिए।
बैठक से अनुपस्थित रहने पर उप प्रबंधक जल जीवन मिशन राहुल मिश्रा को शो काज नोटिस जारी करनें के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा , डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।






