सतना सीमेन्ट वर्क्स द्वारा असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन बैच के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं इंडक्शन किट का वितरण किया गया
एवीएस न्यूज. भोपाल
बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड यूनिट सतना सीमेन्ट वर्क्स, सतना अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सदैव कटिबद्ध है। इसी के परिपालन में संस्थान द्वारा सक्षम कार्यक्रम के तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ने हेतु कई प्रयास कर रही हैं। ताकि निजी क्षेत्र में नौकरियाें की तैयारी करनें वाले एवं स्वरोजगार स्थापित करनें का प्रयास करनें वाले बच्चे भी अपना भविष्य बना सकें और देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। इसी के परिपालन में संस्थान द्वारा असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन बैच के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं इंडक्शन किट का वितरण किया गया ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं सभी नें माँ सरस्वती की वंदना करके दीप प्रज्वलन किया श्री रंजीत प्रसाद द्वारा कार्यक्रम को सभी के साथ संक्षेप में साझा किया गया ।
इसके उपरांत एच.आर. हेड आर. के. गिरि द्वारा सक्षम कार्यक्रम की उपलब्धियांे के बारे में बताया गया। यूनिट हेड कौशल मिश्रा ने इस बात पर जोर दिया कि हमें सभी के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका पर कार्य करनें की आवश्यकता है जिससे समाज का सम्पूर्ण व बेहतर रूप से विकास हो सके।
मुख्य अतिथि श्री प्रतिपाल सिंह बागरी जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहावल ने कहा कि मैंने किसी अन्य सी.एस.आर. टीम को इस प्रकार कार्य करते हुये पहली बार देखा है हमें इन बच्चों को व्यवसायिक रुप से आगे बढ़ाने के लिए काम करने की आवश्यकता है क्यांेकि ये बच्चे ही हमारे देश का निर्माण करेंगे आप लोगों को हमारे विभाग की जहां भी जरुरत हो आप बतायें।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रतिपाल सिंह बागरी जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहावल ,कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री कौशल मिश्रा, यूनिट हेड बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड यूनिट सतना रहे तथा कार्यक्रम में मुख्य रुप से आर. के. गिरि, एच.आर. हेड एवं सी.एस.आर. से श्री रंजीत प्रसाद (क्लस्टर हेड), विजय कुमार (मैनेजर), अनामिका सिंह एवं सहयोगी संस्था प्रियंासी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

