एवीएस न्यूज.बेंगलुरु 


अमेजन इंडिया ने आज घोषणा की कि सैमसंग गैलेक्सी एआई से संचालित इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग (ईपीएल) की वापसी हो रही है, जो 6 मार्च से शुरू होगी। इस क्रिकेट सीजन में ग्राहक नवीनतम स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और टैबलेट से लेकर एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, कैमरा, ऑडियो डिवाइस समेत कई उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर शानदार डील और ऑफर पा सकेंगे।इस दौरान पावर प्ले डील्स के तहत बेहतरीन ऑफर का चयनित संग्रह पेश किया जाएगा, जिन्हें पूरे आयोजन के दौरान हर दिन अपडेट किया जाएगा।ग्राहकों को उत्पादों पर 65% तक की छूट, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 4,500 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प और आकर्षक एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिलेगा। इससे नए इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में अपग्रेड करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।


अमेजन इंडिया की डायरेक्टर – कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जेबा खान ने कहा, “पिछले साल का ईपीएल हमारी उम्मीदों से भी आगे रहा और इस साल हम उस महत्वाकांक्षा को हर स्तर पर और आगे बढ़ा रहे हैं। इस वर्ष हमारा फोकस एआई-संचालित डिवाइसों पर है, जैसे एआई पीसी, स्मार्ट टीवी और ऑन-डिवाइस एआई स्मार्टफोन और हम चाहते हैं कि ग्राहक इस बदलाव को सीधे अनुभव करें। ग्राहक अब प्रोडक्ट कैसे खोजते हैं और खरीद का फैसला कैसे लेते हैं, इसमें भी बदलाव आया है। रूफस ग्राहकों को उनके खास उपयोग के आधार पर सही प्रोडक्ट ढूंढने में मदद करता है। स्मार्ट च्वॉईस कीमत और जरूरत के अनुसार सही विकल्प सामने लाता है। वहीं, बेहतर और विस्तृत प्रोडक्ट पेज ग्राहकों को सही जानकारी देकर भरोसे के साथ फैसला लेने में मदद करते हैं। ये सभी टूल मिलकर जिज्ञासा से खरीद तक की पूरी प्रक्रिया को पहले से ज्यादा तेज, स्मार्ट और सहज ब

ईपीएल के दौरान सीजन की कुछ बेहतरीन डील्स के साथ अमेज़न इंडिया के एआई आधारित टूल ग्राहकों को बेहतर अपग्रेड का फैसला लेने में मदद करते हैं। चाहे ग्राहक स्मार्टफोन, टीवी या किसी भी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद की खरीदारी कर रहे हों, ये टूल पूरे चयन में उनकी मदद करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप रूफस से कहें कि एक निश्चित बजट में सबसे अच्छा कैमरा फोन चाहिए, तो वह तुरंत विकल्प खोजकर दिखा देता है, न ज्यादा स्क्रोल करने की जरूरत और न ही अंदाजा लगाने की। लेंस एआई की मदद से ग्राहक अपनी दीवार की ओर कैमरा करके तुरंत यह जान सकते हैं कि वहां कौन सा टीवी सबसे बेहतर फिट होगा।

अगर आप सबसे अच्छे नॉइज-कैंसिलिंग हेडफोन ढूंढ रहे हैं, तो रिव्यू हाइलाइट्स हजारों ग्राहक समीक्षाओं को संक्षेप में पेश कर देता है, जिससे हर फैसला सही जानकारी के आधार पर लिया जा सके। वहीं स्मार्टचॉइस अलग-अलग बजट और जरूरतों के अनुसार सही प्रोडक्ट को चिन्हित कर देता है, जैसे आपके काम के लिए सबसे उपयुक्त लैपटॉप या घर के लिए सही घरेलू उपकरण।