आईडीबीआई बैंक ने ₹15 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस कवर के साथ ‘आरोग्य फिक्स्ड डिपॉजिट’ स्कीम शुरू की
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
आईडीबीआई बैंक ने आज ‘आरोग्य फिक्स्ड डिपॉजिट’ स्कीम शुरू की। यह एक अद्वितीय फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है, जिसमें हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज के साथ एश्योर्ड रिटर्न भी मिलता है। इससे ग्राहकों के कल्याण और वित्तीय सुरक्षा के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
आरोग्य फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में ग्राहक ₹7.50 लाख की निश्चित राशि 370 दिनों के लिए जमा कर सकते हैं, जिसमें उन्हें फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज के साथ ₹15 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज भी मिलेगा।
हेल्थ इंश्योरेंस कवर इस प्रोडक्ट के लिए बैंक के इंश्योरेंस पार्टनर केयर हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा दिया जाएगा। यह स्कीम उन रेज़िडेंट व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए पेश की गई है, जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 58 साल 11 महीने के बीच है।
स्कीम के बारे में आईडीबीआई बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, सुमित फक्का ने कहा, “आरोग्य फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम आईडीबीआई बैंक का ग्राहकों पर लगातार केंद्रित इनोवेशन प्रदर्शित करती है। हम एश्योर्ड रिटर्न के साथ हेल्थ इंश्योरेंस कवर देकर एक ऐसा व्यवहारिक समाधान पेश कर रहे हैं, जो ग्राहकों को वित्तीय स्थिरता के साथ हेल्थ सिक्योरिटी भी प्रदान करता है।”

