एवीएस न्यूज.गुरुग्राम 
 सैमसंग ने आज भारत में उन ग्राहकों के लिए अपनी सबसे उन्नत एआई-आधारित स्मार्टफोन लाइन, गैलेक्सी एस26 सीरीज की अर्ली डिलीवरी (समय से पहले डिलीवरी) की घोषणा की है, जिन्होंने इन डिवाइसेज को प्री-बुक किया था।

गैलेक्सी एस26 सीरीज-जिसमें एस26 अल्ट्रा, एस26प्लस  और एस26 शामिल हैं । मोबाइल फोन के लिए दुनिया का पहला बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले पेश करती है, जो डिस्प्ले अनुभव की एक नई श्रेणी की शुरुआत करता है। साथ ही इसमें एजेंटिक एआई है, जो चुपचाप रोजमर्रा के काम संभाल लेता है ताकि यूजर्स उन चीजों पर ध्यान दे सकें जो वास्तव में महत्वपूर्ण हैं।

गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है, जो इसके 7.9 मिमी के पतले डिज़ाइन में सीपीयू, जीपीयू और एनपीयू के प्रदर्शन में भारी सुधार लाता है। इसमें सुपर-फास्ट चार्जिंग 3.0 की सुविधा है, जिससे यह सिर्फ 30 मिनट में लगभग 75 फीसदी तक चार्ज हो सकता है।

गैलेक्सी एस26 सीरीज की प्री-बुकिंग भारत में 10 मार्च 2026 तक सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 1,39,999 रूपए, गैलेक्सी एस26 प्लस की कीमत 1,19,999 रूपए और गैलेक्सी एस26 की शुरुआती कीमत 87,999 रूपए रखी गई है।