एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
 हेल्थ और वेलबीइंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एमवे इंडिया ने अपने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट’ लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह नया स्किनकेयर उत्पाद न्यूट्रीलाइट से प्राप्त वनस्पति (बॉटैनिकल) तत्वों और आधुनिक स्किन साइंस का संयोजन है, जिसे धूप, प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय प्रभावों से त्वचा की सुरक्षा के लिए विकसित किया गया है।

एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश चोपड़ा ने कहा कि भारत में स्किनकेयर बाजार तेजी से बदल रहा है और उपभोक्ता अब ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनमें प्राकृतिक तत्वों के साथ वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित प्रभावशीलता हो। उन्होंने कहा कि नया उत्पाद इसी आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें न्यूट्रीलाइट की लगभग 90 वर्षों की विशेषज्ञता का लाभ लिया गया है।

कंपनी के मुताबिक, आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट में एसपीएफ 50+ और पीए++++ सुरक्षा उपलब्ध है, जो त्वचा को यूवीए और यूवीबी किरणों से बचाने में मदद करती है। इसके अलावा यह ब्लू लाइट, इन्फ्रारेड लाइट और फ्री रेडिकल्स जैसे बाहरी प्रभावों से भी त्वचा की रक्षा करने के लिए तैयार किया गया है।

उत्पाद में जिंक ऑक्साइड, टाइटेनियम डाइऑक्साइड, अनार का अर्क, क्राइसेंथेमम मोरिफोलियम फ्लावर एक्सट्रैक्ट और कार्नोसिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट युक्त तत्व शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये तत्व त्वचा को प्रदूषण और समय से पहले उम्र बढ़ने के प्रभावों से बचाने के साथ उसे आराम भी प्रदान करते हैं।

कंपनी के अनुसार, इसका हल्का टिंटेड फॉर्मूला त्वचा में आसानी से समा जाता है और व्हाइट कास्ट नहीं छोड़ता। यह 80 मिनट तक वाटर रेसिस्टेंट है तथा वीगन और नॉन-कॉमेडोजेनिक फॉर्मूले के साथ आता है। इसमें पैराबेन, मिनरल ऑयल और सल्फेट सर्फैक्टेंट्स का उपयोग नहीं किया गया है।

एमवे का दावा है कि आर्टिस्ट्री दुनिया का एकमात्र ब्यूटी ब्रांड है जिसे न्यूट्रीलाइट का समर्थन प्राप्त है। कंपनी ने इस नए उत्पाद की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) 3,399 रुपये निर्धारित की है। यह उत्पाद एमवे के अधिकृत बिजनेस ओनर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, एमवे स्टोर्स और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।