आलमंड बोर्ड का सर्वे : वजन कंट्रोल और सही पोषण को प्राथमिकता देता है कैलिफार्निया बादाम
एवीएस न्यूज.भोपाल
कैलिफ़ोर्निया आलमंड बोर्ड के सहयोग से किए गए नए यूगोव सर्वे से पता चलता है कि भारतीय उपभोक्ता अब धीरे-धीरे स्वास्थ्यपूर्ण विकल्प अपनाना अधिक पसंद कर रहे हैं। इसमें नियमित व्यायाम करना और ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर भोजन चुनना शामिल है, जो रोज़मर्रा की भलाई और स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इन सभी में कैलिफोर्निया बादाम अभी भी सुबह की दिनचर्या और नाश्ते में प्रमुख रूप से शामिल हैं।
भारत के 16 शहरों में किए गए इस सर्वेक्षण से यह भी पता चलता है कि लोग अब स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली की ओर अधिक ध्यान दे रहे हैं। अधिकांश (92फीसदी) लोग स्वास्थ्य और पोषण में गहरी रुचि दिखा रहे हैं, जबकि 51 फीसदी लोग रोज़ाना व्यायाम जैसी सक्रिय जीवनशैली अपना रहे हैं।
न्यूट्रीशन और वेलनेस कंसल्टेंट शीला कृष्णास्वामी कहती हैं कि अधिक से अधिक लोग ऐसे व्यावहारिक और भरोसेमंद मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, जिसे वे वास्तविक रूप में अपनाएं। अब लोग जल्दी नतीजे देने वाले उपायों की बजाय न्यूट्रिशनिस्ट, डायटिशियन और विश्वसनीय विशेषज्ञों पर भरोसा करने लगे हैं।
रितिका समद्दार, रीजनल हेड – डायटेटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर ने कहाकि साल की शुरुआत में मैं देखती हूँ कि मेरे कई दोस्त और क्लाइंट स्पष्ट स्वास्थ्य और वजन प्रबंधन के संकल्प बनाते हैं। उनमें से एक सबसे सामान्य चुनौती भूख को नियंत्रित करना और स्वस्थ विकल्पों पर लगातार टिके रहना है।

