एवीएस न्यूज.नई दिल्ली


 भारती एयरटेल को 100 प्रतिशत शेयरधारकों ने एयरटेल अफ्रीका में स्टेक कंसोलिडेशन को मंजूरी दे दी है। एयरटेल अपने प्रमोटर ग्रुप कंपनी इंडियन कंटिनेंट इन्वेस्टेमेंट लिमिटेड से एयरटेल अफ्रीका में 16.31 फीसदी हिस्सेदारी शेयर-स्वैप के जरिए खरीदेगी। इसके बदले में प्रमोटर कंपनी को एयरटेल के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

इस लेनदेन के तहत प्रमोटर ग्रुप कंपनी इंडियन कंटिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के पास मौजूद एयरटेल अफ्रीका की 16.31 प्रतिशत हिस्सेदारी के बदले भारती एयरटेल अपने 14.68 फीसदी करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। भारती एयरटेल के नए शेयर 1923 रुपए प्रति स्टॉक के रेट पर जारी किए जाएंगे, जो सेबी के तय फ्लोर प्राइस से अधिक है।


 इस सौदे के तहत भारती एयरटेल अपनी प्रमोटर समूह इकाई भारती एयरटेल इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड को अधिमान्य आधार पर इक्विटी शेयर जारी करेगी। बदले में कंपनी एयरटेल अफ्रीका में अतिरिक्त हिस्सेदारी प्राप्त करेगी। य

ह पूरी प्रक्रिया नकदी-रहित शेयर स्वैप के माध्यम से की जाएगी, जिससे कंपनी पर कोई अतिरिक्त कर्ज या नकदी का बोझ नहीं पड़ेगा। कंपनी के अनुसार, यह लेन-देन एयरटेल अफ्रीका जैसे उच्च-विकास वाले कारोबार में उसकी आर्थिक भागीदारी को मजबूत करेगा।

साथ ही समूह की शेयरधारिता संरचना को सरल बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर सुनील भारती मित्तल ने कहा कि एयरटेल अफ्रीका समूह की विकास रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और भविष्य में मजबूत प्रदर्शन की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि शेयरधारकों का यह समर्थन कंपनी की कॉर्पोरेट गवर्नेंस और वित्तीय अनुशासन में निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है।