एवीएस न्यूज.मुंबई 
 भारत की भरोसेमंद बीमा कंपनी टाटा एआईए ने 'वैल्यू इन्वेस्टिंग' पर आधारित दो नए फंड पेश किए हैं। यह रणनीति उन कंपनियों को चुनने पर टिकी है, जिनमें भविष्य में बड़ी बढ़त हासिल करने की पूरी क्षमता है।

ये फंड लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप की ऐसी 50 चुनिंदा कंपनियों में पैसा लगाते हैं जो आने वाले समय में मार्केट लीडर बन सकती हैं। इसके जरिए निवेशकों को न केवल बेहतर कमाई का मौका मिलता है, बल्कि जीवन बीमा की सुरक्षा भी मिलती है।

फंड के लॉन्च पर टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के सीआईओ, हर्षद पाटील ने कहाकि शेयर बाजार में उन्हीं को फायदा मिलता है जो सब्र और अनुशासन के साथ निवेश करते हैं। कई निवेशकों के लिए सही स्टॉक चुनना या बाजार के सही समय को समझना मुश्किल होता है।