एवीएस न्यूज. मुंबई
भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टाटा.ईवी (TATA.ev) ने अपनी प्रतिष्ठित एसयूवी सिएरा.ईवी (Sierra.ev) को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस आइकॉनिक मॉडल को आधुनिक डिजाइन, अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक तकनीक, स्मार्ट फीचर्स और डिजिटल अनुभवों के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये रखी गई है।

कंपनी के अनुसार, नई सिएरा.ईवी उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है जो आकर्षक डिजाइन, दमदार प्रदर्शन और रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी चाहते हैं। इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार यह एसयूवी अधिक केबिन स्पेस, उन्नत तकनीक और बेहतर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है।

टाटा.ईवी का कहना है कि सिएरा.ईवी आधुनिक एसयूवी की नई पहचान बनेगी, जो प्रगतिशील डिजाइन, बेहतर क्षमता और स्मार्ट इनोवेशन का संतुलित मेल है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, जबकि ग्राहकों को डिलीवरी 15 जुलाई 2026 से मिलनी शुरू होगी।

कंपनी का मानना है कि सिएरा.ईवी ऐसे समय में बाजार में उतारी गई है, जब भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तेजी से मुख्यधारा का हिस्सा बन रही है। बढ़ते ग्राहक भरोसे, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, कम स्वामित्व लागत और मजबूत ईवी इकोसिस्टम के कारण इलेक्ट्रिक वाहन अब बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

नई सिएरा.ईवी के साथ टाटा.ईवी भारतीय इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी को और विस्तार देने की दिशा में एक अहम कदम मान रही है।