एवीएस न्यूज. रायपुर
 लाइटिंग में दुनिया की प्रमुख कंपनी, सिग्निफाई ने अपने ‘ब्राईटर लाईव्स बैटरवर्ल्ड’ के लक्ष्य के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में “हर गाँव रोशन” नाम की सीएसआर पहल शुरू की है। इस योजना का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने किया। यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार और भारत केयर्स के साथ मिलकर चलाई जा रही है, जिसके तहत इंद्रावती टाइगर रिज़र्व के 70 गाँवों में एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएँगी। इन लाइट्स से गाँवों में उजाला बढ़ेगा, रात में सुरक्षा अच्छी होगी और लोगों की ज़िंदगी बेहतर बनेगी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच से जुड़ा यह कदम विकसित भारत की ओर बढ़ने का एक बड़ा प्रयास है। हर गाँव रोशन योजना से गाँवों की सुविधाएँ बेहतर होंगी, रात में सुरक्षा बढ़ेगी और काम काज के मौके भी बढ़ेंगे। इस योजना में सिग्निफाई की बिजली बचाने वाली लाइट तकनीक, छत्तीसगढ़ सरकार की ग्रामीण योजनाएँ और भारत केयर्स का गाँवों में किया गया काम तीनों मिलकर देश को विकसित और खुशहाल बना रहे हैं।
सिग्निफाई ग्रेटर इंडिया के मार्केटिंग, स्ट्रेटेजी, गवर्नमेंट अफेयर्स और सीएसआर हेड निखिल गुप्ता ने बताया कि “रोशनी केवल उजाला नहीं देती, यह सुरक्षा बढ़ाती है, नए अवसर देती है और लोगों को आपस में जोड़ती है। छत्तीसगढ़ की हर गाँव रोशन योजना दिखाती है कि सरकार, कंपनियाँ और लोग मिलकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। सिग्निफाई में हम रोशनी के जरिये सबका विकास करना चाहते हैं और विकसित भारत की दिशा में देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं, ताकि हर गाँव और ज़्यादा चमक सके। यह साझेदारी बताती है कि मिलकर किया गया काम लंबे समय तक अच्छा परिणाम देता है।”
भारत केयर्स के फाउंडर भौमिक शाह ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ अपने प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है। अब यहाँ अच्छे बदलाव हो रहे हैं। हर गाँव रोशन योजना के तहत हम सिग्निफाई और छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर गाँवों को ज़्यादा सुरक्षित बना रहे हैं, सबके लिए विकास के मौके बढ़ा रहे हैं और लोगों व प्रकृति के बीच अच्छा तालमेल बना रहे हैं।”
यह योजना लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसे जिला प्रशासन और गाँव के लोगों की मदद से लागू किया जा रहा है, ताकि लाइट्स सही जगह लगें और ज़्यादा फायदा हो। नई एलईडी स्ट्रीट लाइट्स रात में सुरक्षा बढ़ाएँगी और कम बिजली खर्च करेंगी। इससे दुकानें और गाँव की गतिविधियाँ ज़्यादा देर तक चल सकेंगी। रात में रास्ते साफ दिखने से लोग पढ़ाई, काम और सामाजिक कामों में आसानी से हिस्सा ले पाएँगे। हर गाँव रोशन योजना के तहत अब तक कई राज्यों के अनेक गाँवों में रोशनी पहुँचाई जा चुकी है। इससे ग्रामीण विकास के लिए सिग्निफाई की मज़बूत प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है। हर नई लाइट के साथ कंपनी अपने लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है जो है, सस्टेनेबल रोशनी के ज़रिये गाँव-गाँव के लोगों की ज़िंदगी बेहतर बनाना और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देना।