डाबर रैड पेस्ट को मिला ‘डेंटिस्ट मोस्ट ट्रस्टेड ओरल केयर ब्रांड’ का अवॉर्ड
नई दिल्ली। हाल ही में दांतों की देखभाल पर एक खास सेमिनार हुआ, जिसमें पूरे भारत से 300 से ज़्यादा डेंटिस्ट शामिल हुए। इस कार्यक्रम में, डाबर रेड पेस्ट को इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए)-आगरा की ओर से "डेंटिस्ट्स मोस्ट ट्रस्टेड ओरल केयर ब्रांड" का अवॉर्ड मिला।
यह सम्मान दिखाता है कि यह ब्रांड लोगों को अच्छी क्वालिटी के और भरोसेमंद उत्पाद देने के लिए कितना समर्पित है। डाबर रैड पेस्ट को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना, पारम्परिक आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान पर आधारित प्रभावी एवं भरोसेमंद ओरल केयर समाधान उपलब्ध कराने की डाबर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर डाबर इंडिया लिमिटेड में ओरल केयर के मार्केटिंग हैड प्रशांत अग्रवाल ने कहा, “हमें गर्व है कि हमें इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

