एवीएस न्यूज.भोपाल


भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (भादूविप्रा) ने जनवरी- फरवरी 2026 के महीने के दौरान गुना एवं अशोकनगर शहर तथा आसपास के  क्षेत्रों और गुना से भोपाल हाइवे में इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट आयोजित किए थे । इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट को विभिन्न उपयोगी वातावरणों-जैसे शहरी ,हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्र, आदि में रीयल वर्ल्ड  के मोबाइल प्रदर्शन को आंकने  के लिए डिजाइन किया गया है ।
भादूविप्रा ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से गुना और अशोकनगर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों और गुना से भोपाल हाइवे में 30 जनवरी से 02 फ़रवरी 2026 के दौरान 196.7 किलोमीटर सिटी टेस्ट, 201.2 किलोमीटर हाईवे टेस्ट और 1.5 किलोमीटर वॉक  टेस्ट आयोजित किए।

ड्राइव टेस्ट के दौरान, सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सिम कार्डों के साथ एडवांस टेस्ट हैंडसेटों का उपयोग करते हुए 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए गए थे। आईडीटी के निष्कर्षों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सभी संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को प्रेषित कर दिया गया है।