एवीएस न्यूज.मुंबई
  एक्सिस बैंक और भारत की पसंदीदा एयरलाइन इंडिगो ने भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए 'को-ब्रांडेड' क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी की है। ये कार्ड दो वेरिएंट्स - 'इंडिगो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड' और 'इंडिगो एक्सिस बैंक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड' में उपलब्ध हैं।

दोनों कार्ड को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहक इंडिगो के लॉयल्टी प्रोग्राम 'इंडिगोब्लूचिप' के माध्यम से अपने खर्च पर रिवॉर्ड कमा सकें। इस साझेदारी का उद्देश्य रोजमर्रा की खरीदारी और यात्रा संबंधी खर्चों पर आसानी और बिना किसी परेशानी के रिवॉर्ड कमाने की सुविधा देना है।

दोनों कार्ड योग्य लेनदेन पर इंडिगोब्लूचिप प्रदान करते हैं, और इंडिगो चैनलों पर खर्च करने पर अतिरिक्त रिवॉर्ड मिलते हैं। ग्राहकों को वेलकम और रिन्यूअल बेनिफिट्स, माइलस्टोन रिवॉर्ड्स और कई लाइफस्टाइल सुविधाएं मिलेंगी।

इनमें लाउंज एक्सेस, एंटरटेनमेंट ऑफर, डाइनिंग डिस्काउंट और चुने गए कार्ड वैरिएंट के अनुसार कम फॉरेक्स मार्कअप शामिल हैं। 'इंडिगो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड' की कीमत 799 रुपए प्लस जीएसटी है और यह रिटेल ग्राहकों के लिए है। यह कार्ड यात्रा और लाइफस्टाइल लाभों का संतुलित संयोजन देता है, साथ ही प्रमुख खर्च श्रेणियों में तेज रिवॉर्ड कमाने की सुविधा भी प्रदान करता है। 'इंडिगो एक्सिस बैंक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड' की कीमत 5,000 रुपए प्लस जीएसटी है ।