एबॅट का नेक्स्ट-जेन फ्री स्टाइल लिब्रे 2 प्लस लांच
नई दिल्ली। हेल्थकेयर कंपनी एबॅट ने फ्रीस्टाइल लिब्रे 2 प्लस सेंसर को लॉन्च किया है। यह कंपनी के फ्रीस्टाइल लिब्रे सेंसर पोर्टफोलियो में नया प्रोडक्ट है। यह इनोवेटिव डिवाइस हर मिनट अपने आप ग्लूकोज रीडिंग्स सीधे आपके फोनपर प्रदान करता है, जिससे डायबिटीज से पीडि़त लोग पूरे आत्मविश्वास, सटीकता और आसानी से अपनी डायबिटीज को मैनेज कर सकते हैं।
डायबिटीज से पीडि़त लोग अपनी ग्लूकोज रीडिंग्स को स्कैन किए बिना देख सकते हैं और कम या उच्च ग्लूकोज स्तर होने पर अपने कॉम्पैटिबल स्मार्टफोन पर ऑटोमैटिक तरीके से अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे सोच-समझकर निर्णय ले सकते हैं।

