अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में शिक्षक व शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे पेशेवरों के लिए पोस्टगैजुएट डिप्लोमा प्रोग्रैम में प्रवेश शुरु
एवीएस न्यूज . बेंगलूरु
अज़ीम प्रेमजी विश्वैविद्यालय में शिक्षक व शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे पेशेवरों के लिए स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रोग्रैम में प्रवेश शुरु हो गए हैं।यह डिप्लोमा प्रोग्रैम अज़ीम प्रेमजी विश्वरविद्यालय के बेंगलूरु कैंपस में होगा।
2026 के प्रवेश के लिए तिथियाँ निम्नानुसार हैं, आवेदन की आख़िरी तारीख़ 12 फरवरी 2026, साक्षात्कार फरवरी 2026, कक्षाओं की शुरुआत 1 मार्च 2026 ऊपर दी गई तिथियों में कोई भी बदलाव हो सकता है। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल: 8971889988 संपर्क कर सकते हैं।
स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रोग्रैम में, आरंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, शैक्षणिक मूल्यांकन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, लर्निंग डिसाब्लेटी वाले बच्चों का पढ़ाने में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
प्रोग्रैम की रूपरेखा- यह एक साल का पार्ट-टाइम स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रोग्रैम है। यह प्रोग्रैम सैद्धांतिक और व्यावहारिकपक्षों को ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, इन दोनों तरीकों से साथ में सिखाया जाता है।यह प्रोग्रैम, सामान्य स्कूल सिस्टम में काम करने वालेउच्च स्तरीय पेशेवरों और शिक्षकों के लिए बनाया गया है। इस प्रोग्रैम की लचीली तासीर की वजह से कामकाजी पेशेवर अपना काम जारी रखते हुए भी इसमें प्रवेश लेकर सीख सकते हैं।
यह स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रोग्रैम शिक्षा क्षेत्र के कामकाजी पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें प्रवेश ले सकते हैं- स्कूल शिक्षक और शिक्षक-प्रशिक्षक, विशेष प्रशिक्षक, स्कूल में काम करने वाले, सरकारी निकाय, निजी संस्थान/हितकारी या गैर-लाभकारी या गैर-सरकारी संगठनों के स्कूलों में काम करने वाले कामकाजी पेशेवर। नोट: आवेदक को अपने क्षेत्र में कम-से-कम दो वर्षों तक काम करने का अनुभव होना चाहिए।
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के निदेशक, अंकुर मदान ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “ये स्नातकोत्तर प्रोग्रैम, शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाए गए हैं। इनका मकसदशुरुआती बाल शिक्षा, सीखने में आने वाली कठिनाइयों और मूल्यांकन जैसे बेहद ज़रूरी विषयों की बिलकुल साफ़ और इस्तेमाल करने लायक समझ देना है।इन पाठ्यक्रमों में सीखी गई बातों को शिक्षक अपने रोज़मर्रा के काम में, जैसे बच्चों को पढ़ाने-सिखाने के दौरान और सहकर्मियों के साथ काम करते समय, आसानी से लागू कर सकते हैं। साथ ही, ये प्रोग्रैम उन्हें अपने अनुभवों से उठने वाले सवालों पर सोचने, उन्हें समझने और उनके समाधान खोजने के लिए भी प्रेरित करते हैं।”
इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ - यह स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रोग्रैम एक साल का होगा, जो ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, दोनों, मोड़ में होगा। इस स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रोग्रैम में ऑनलाइन कक्षाओं के साथ-साथ, ऑफ़लाइन कक्षाएँ हमारे बेंगलूरु स्थित कैंपस में होंगी। हर एक स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रोग्रैम में 12 सप्ताह के चार सर्टिफ़िकेट प्रोग्रैम होंगे। प्रतिभागी के पाससंपूर्ण डिप्लोमा प्रोग्रैम में प्रवेश लेने या किसी ख़ास सर्टिफ़िकेट प्रोग्रैम में प्रवेश लेने का विकल्प मौजूद है।
कुछ ज़रूरी तिथियाँ
2026 के प्रवेश तिथियाँ
आवेदन की आख़िरी तारीख़ 12 फरवरी 2026
साक्षात्कार फरवरी 2026
कक्षाओं की शुरुआत 1 मार्च 2026
*ऊपर दी गई तिथियों में कोई भी बदलाव हो सकता है।

