दिया संदेश : होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि भाईचारे, प्रेम और एकता का पर्व 


 एवीएस न्यूज.भोपाल 
जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप, भोपाल के सभी सदस्यों ने मिलकर आर्या रिसॉर्ट सीहोर में रंगों के पावन पर्व होली का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास,  प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया । इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान गुलाल एवं फूलों से होली खेली गई तथा एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां दी गईं। विशेष रूप से श्रीमती शोभा  अशोक नाहर एवं सीमा जितेंद्र जैन ने मनोरंजक होली के लिए विशेष गेम्स का आयोजन किया । साथ ही ग्रुप के अध्यक्ष  सुनील डोसी ने ग्रुप की गतिविधियों की जानकारी दी। 


इस मौके पर स्वादिष्ट व्यंजनों ने वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस पर्व का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर आयोजकों ने संदेश दिया कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि भाईचारे, प्रेम और एकता का पर्व है।

सभी को प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने एवं पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने की अपील भी की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं खुशहाली बनाए रखने का संकल्प लिया।
  

न्यूज़ सोर्स : सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया