भोपाल। राजधानी व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई)के चुनाव 15 दिसंबर 2025 के पश्चात होंगे। भोपाल चेंबर की वार्षिक साधारण सभा 20 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे, दिगंबर जैन मंदिर कोहेफिजा, भोपाल में आयोजित होगी।

यह निर्णय कोहेफिजा स्थित भोपाल चेंबर ऑफ कामर्स  कार्यालय में हुई कार्यकारिणी की मासिक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।  मासिक बैठक की अध्यक्षता बीसीसीआई के अध्यक्ष और अपने कुशल कार्यप्रणाली एवं कर्तव्य निष्ठा का पालन कर  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का अमलीजामा पहनने वाले डॉ. तेजकुलपाल सिंह पाली ने की।

 
बैठक में सबसे पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 का ऑडिट रिपोर्ट कोषाध्यक्ष कृष्णकुमार बांगड़ ने सदन के समक्ष प्रस्तुत किया और इस संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष  ने बताया कि वर्तमान कार्यकाल में अध्यक्ष डॉ. तेजकुलपाल सिंह पाली के नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भोपाल चेंबर आर्थिक रूप से बहुत मजबूत स्थिति में खड़ा है।  भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सभी के सहयोग से करोड़पति हो गया है। एफडीआर एवं बचत खाते को 10185307 (एक करोड़ एक लाख पच्चासी हजार तीन सौ सात रुपए ) कुल राशि जमा है।

बैठक में  सर्वसम्मति से आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए गतिविधि शुल्क एवं नवीन सदस्य बनाने के लिए अंतिम तारीख पर भी संशोधन किया गया। गतिविधि शुल्क एवं नवीन सदस्य बनाने के लिए चुनाव के तारीख की घोषणा होने तक के लिए बढ़ाया गया है।

 बैठक में उपाध्यक्ष, सुनील जैन 501, हरीश ज्ञानचंदानी, संजीव जैन,  रोहित जैन, सुनील सिंघई, प्रदीप अग्रवाल, अजय देवनानी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।