ज़ी टीवी के फिक्शन शो में कहानी का हिस्सा बनेगा गूगल सर्च का एआई मोड
‘गंगामाई की बेटियां’ समेत लोकप्रिय शोज में किरदारों की रोजमर्रा की जिंदगी में दिखेगा एआई का इस्तेमाल
एवीएस न्यूज . नई दिल्ली
टेलीविजन की लोकप्रिय कहानियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जोडऩे के लिए ज़ी टीवी और गूगल ने साझेदारी की है। इस पहल के तहतगूगल सर्च का एआई मोड को जी टीवी के फिक्शन शोज की कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा।
‘गंगामाई की बेटियां’ समेत अन्य शोज में किरदार एआई मोड का इस्तेमाल करते नजर आएंगे और इसके जरिए रोजमर्रा के सवालों, उलझनों और फैसलों का समाधान तलाशेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर शुरू की गई यह साझेदारी पारंपरिक प्रोडक्ट प्लेसमेंट से अलग है। इसमें गूगल सर्च के एआई मोड को कहानी और किरदारों के सफर में स्वाभाविक तरीके से शामिल किया गया है। शोज के जरिए दर्शकों को दिखाया जाएगा कि एआई मोड जटिल सवालों को समझने और जरूरी जानकारी खोजने में किस तरह मदद कर सकता है।
इस पहल में ज़ी के ‘दिलफ्लुएंसर मोमेंट्स’ का इस्तेमाल किया गया है। इसके माध्यम से ब्रांड को दर्शकों की पसंदीदा कहानियों और किरदारों के साथ स्वाभाविक रूप से जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार, इसका उद्देश्य दर्शकों को ऐसे अनुभव देना है, जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी और भरोसेमंद कहानियों से जुड़ सकें।
अमनदीप सिद्धू की ब्रांड फिल्म भी लॉन्च
साझेदारी के तहत ‘गंगामाई की बेटियां’ में स्नेहा का किरदार निभाने वाली अमनदीप सिद्धू के साथ एक ब्रांड फिल्म भी लॉन्च की गई है। फिल्म में अमनदीप और उनकी मेकअप आर्टिस्ट आरती के बीच बातचीत के जरिए एआई मोड की उपयोगिता दिखाई गई है।
कहानी में आरती लंबे समय से देखे अपने सपने को पूरा करने के लिए नौकरी छोडक़र खुद का ब्यूटी सैलून शुरू करने का फैसला करती हैं। बिजनेस शुरू करने से जुड़े सवालों और अनिश्चितताओं के बीच उन्हें गूगल सर्च का एआई मोड एक मददगार गाइड के रूप में नजर आता है। फिल्म के जरिए बताया गया है कि एआई मोड संदर्भ को समझते हुए मुश्किल परिस्थितियों में जरूरी जानकारी तलाशने में मदद कर सकता है।
गूगल सर्च का नयाएआई मोड , समझे, समझाए और राह दिखाए’ थीम पर आधारित इस अभियान को ‘तुमसे तुम तक’ और ‘गंगामाई की बेटियां’ के आगामी एपिसोड्स में भी आगे बढ़ाया जाएगा। इन कहानियों में दर्शक देखेंगे कि किरदार अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण पलों में एआई मोड की मदद से नए विकल्प तलाशते हैं और अधिक स्पष्टता व आत्मविश्वास के साथ फैसले लेने की कोशिश करते हैं।


