दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर 15-16 जनवरी को
आर्टिफिशियल लिंब कैंप, लाभ उठाने की अपील.
लिटेक्निक चौराहा मानस भवन मुख्यमंत्री निवास रोड में लगेगा शिविर
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ले सकते हैं शिविर का लाभ
भोपाल। दिव्यांग लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगर आप भी दिव्यांग है औऱ आप भी अपना अंग लगवाना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। हाथ और पैरों से अक्षम लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्था भोपाल उत्सव मेला और रत्नानिधि चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई व रोटरी क्लब भोपाल हिल्स के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग माप शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यादि आप भोपाल या के आसपास रहने वाले दिव्यांग लोग इस कैंप में पहुंचकर निशुल्क आर्टिफिशियल हाथ और पैर लगवाने के लिए अपनी साइज के अनुसार नाप करा सकते हैं। यह दो दिवसीय शिविर 15-16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मानस भवन पॉलिटेक्निक चौराहा के पास मुख्यमंत्री निवास रोड में लगेगा। इससे जरूरतमंद दिव्यांगों को काफी फायदा होगा. इसमें वो अंग का माप देकर अपना अंग बनवा सकते हैं। यहां बिल्कुल नि:शुल्क अंग लगाया जाएगा। दिव्यांगों से अपील करते हुए कहा कि इस शिविर में भाग लेने के इच्छुक दिव्यांग स्वयं का आधार कार्ड, डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता दिखाते हुए 2 फोटो लेकर आएं।
दिव्यांगों को मिलेगी राहत
मेला समिति के महामंत्री और शिविर के संयोजक सुनील जैनाविन ने बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने किसी हादसे में या अन्य बीमारी के चलते अपना हाथ-पैर गंवा देने से अंगविहिन हुए हैं, उन्हें दिव्यांगता की दु:खभरी जिंदगी से निकालने के लिए भोपाल उत्सव मेला निस्वार्थ भाव से प्रतिबद्ध है। विगत 20 वर्षों से मानवता और दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत है। प्रदेश के दिव्यांगजनों को मदद पहुंचाने के संकल्प से ये नि:शुल्क शिविर 15-16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जैनाविन ने बताया कि कैंप में रत्नानिधि चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं विशेषज्ञ ऑर्थोटिक्स एवं प्रोस्थेटिक डॉक्टर की टीम की ओर से देखा जाएगा। टीम की ओर से उच्च गुणवत्ता युक्त और वजन में हल्के व टिकाऊ लिम्ब के लिए व्यवस्थित कास्टिंग कर लिम्ब का माप लिया जाएगा। इन दिव्यांगों को लगभग दो माह बाद इनके मेजरमेन्ट के अनुसार मॉड्यूलर कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित कर नि:शुल्क फिटमेंट करेगा। यहां प्रक्रिया विशेष तौर पर डॉक्टर के देखरेख में सारी प्रक्रिया करवाई जाती है।
शिविर स्थल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही आप इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे। कृत्रिम अंग बनने के बाद सभी लाभार्थी को बुलाकर वितरण किया जाएगा। इसके लगने के बाद दिव्यांग आसानी से चल पाएंगे। श्री जैनाविन ने कहा कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩा है। दिव्यांगों और उनके परिजनों को नि:शुल्क चाय-नाश्ता दिया जाएगा। शिविर में गणमान्य नागरिक और समाजसेवी भी शामिल होंगे। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों के सही उपयोग और देखभाल की जानकारी भी देगी।
शिविर लगाकर होगा कृत्रिम अंग वितरण
इस शिविर में अंग का माप लिया जाएगा। इसके बाद कृत्रिम अंग बनाने के लिए भेज दिया जाएगा। कृत्रिम अंग बनने के बाद पुन: शिविर लगाकर इन लोगों के बीच अंग का वितरण किया जाएगा। इसमें मुंबई के रत्नानिधि चैरिटेबल ट्रस्ट और रोटरी क्लब भोपाल हिल्स की भूमिका रहेगी। करीब 200 लोगों के बीच कृत्रिम अंग वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इससे लोगों के बीच खुशी मिलेगी। उसके बाद वो आसानी से चल भी पाएंगे। इसके लिए आपको आधार कार्ड, फ़ोटो, मोबाइल नम्बर की आवश्यकता पड़ेगी। इसमें खासकर हाथ व पैर बनाये जाएंगे। भोपाल उत्सव मेला दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा। अधिक जानकारी के लिए संयोजक सुनील जैनाविन और हर्ष मित्तल रोटरी क्लब भोपाल हिल्स से संपर्क करें।

